Top 7 TV Gossips 1 November, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज कई बड़ी खबरों से भरा हुआ है। टीवी के कई बड़े सितारे लाइमलाइट बटोर रहे हैं, जिसमें 'बिग बॉस 19' के प्रणित मोरे से लेकर शहनाज गिल तक का नाम शामिल है। जहां एक तरफ शहनाज गिल ने साफ तौर पर कहा है कि वह शादी नहीं करना चाहती हैं। वहीं प्रणित मोरे को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें डेंगू हो गया है। इससे इतर बसीर अली ने अपने हिसाब से बिग बॉस 19 के विजेता का नाम बताया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शफक नाज की जिंदगी में प्यार ने फिर से दस्तक दी है। साल 2023 में एक्ट्रेस की सगाई टूट गई थी। लेकिन अब शफक नाज की जिंदगी में प्यार फिर से लौटा है। एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर संग तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "घर...।"
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने ब्यूटी सलून की शुरुआत की है, जिसका नाम 'सैम्स सलून इंडिया' है।
'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने अशनूर कौर के वजन पर भद्दे कमेंट्स किये थे। ऐसे में एक्ट्रेस मुस्कान बामने, अनीता हसनंदानी, निशांत मलकानी जैसे कई सितारों ने उनका सपोर्ट किया। वहीं तान्या मित्तल और नीलम गिरी को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनीता हसनंदानी ने ये तक कहा कि अशनूर कौर बहुत खूबसूरत हैं।
पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में कहा कि वह शादी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, "शादी जरूरी नहीं है। अगर आपको ये नहीं करना है तो ठीक है, लोग शादी करते हैं वो भी ठीक है। मुझे लगता है कि मैं शादी नहीं करूंगी। मैं कभी नहीं नहीं कह सकती। हो सकता है कि कल को करना भी पड़े। मुझे अपने लिए सही फैसला लेना पड़े।"
'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा ने अपने रिलेशनशिप से पर्दा उठा दिया है। शहबाज बडेशा ने कहा कि मुझे सबने मना किया हुआ था कि शो में किसी को भी इस बारे में मत बताना। यहां तक कि मेरी गर्लफ्रेंड ने भी मना किया था। लेकिन मैं आज बोलता हूं कि मुझे उसकी याद आ रही है। उसका नाम कशिश है।
'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे को लेकर खबर थी कि उन्हें घर से बेघर तो कर दिया गया है, लेकिन वह सीक्रेट रूम में चले गए हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि प्रणित मोरे को डेंगू हो गया है। स्वस्थ होने के बाद ही वह घर में लौट सकते हैं।
'बिग बॉस 19' ने बसीर अली बाहर हो चुके हैं। ऐसे में एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान बसीर अली से सवाल किया गया कि इस सीजन में कौन विनर बन सकता है। इसपर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि फरहाना के मौके बहुत ज्यादा हैं टॉप में रहने के, क्योंकि वो बहुत अच्छा खेल रही है। पब्लिक ने उसे सपोर्ट भी किया है।"