2026 में रिलीज हुई सस्पेंस से भरी इन सीरीज को देखकर कांप जाएगा कलेजा, आज ही करें स्ट्रीम

Suspense Thriller series in 2026: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और सोनी लिव पर हाल ही में एक से एक सस्पेंस से भरी सीरीज रिलीज हुई है, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated May 7 2026, 18:02 IST
सस्पेंस से भरी इन सीरीज को देखकर कांप जाएगा कलेजाImage Credit : Netflix/prime video/sonyliv01 / 06

सस्पेंस से भरी इन सीरीज को देखकर कांप जाएगा कलेजा

Suspense Thriller series in 2026: 2026 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कई दमदार सीरीज रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और सोनी लिव पर आई इन सीरीज में जबरदस्त ट्विस्ट, मर्डर मिस्ट्री, क्राइम और रहस्य का ऐसा तड़का देखने को मिला कि दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। कुछ सीरीज ने अपनी कहानी से लोगों को चौंकाया, तो कुछ के खतरनाक क्लाइमैक्स ने सभी को हैरान कर दिया। अगर आप भी सस्पेंस और थ्रिल पसंद करते हैं, तो ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

तस्करी द स्मगलर्स वेबImage Credit : Netflix/prime video/sonyliv02 / 06

तस्करी द स्मगलर्स वेब

इमरान हाशमी की सीरीज तस्करी द स्मगलर्स वेब नेटफ्लिकस पर मौजूद है। इस सीरीज को लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस सीरीज की कहानी जरा हटकर है। इसे देखकर आप पक्का बोर नहीं होंगे।

कप्तानImage Credit : Netflix/prime video/sonyliv03 / 06

कप्तान

'कप्तान' अमेजन प्राइम/ MX Player पर उपलब्ध एक 2026 की हिंदी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है। साकिब सलीम, सिद्धार्थ निगम और कविता कौशिक अभिनीत यह सीरीज एक ईमानदार पुलिस SSP की कहानी है जो ज्वालाबाद में गिरोह युद्ध, भ्रष्टाचार और चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ लड़ता है।

लॉर्ड ऑफ फ्लाइजImage Credit : Netflix/prime video/sonyliv04 / 06

लॉर्ड ऑफ फ्लाइज

इस लिस्ट में वेब सीरीज लॉर्ड ऑफ फ्लाइज का नाम शामिल है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर आज ही देख लें।

महारानी 3Image Credit : Netflix/prime video/sonyliv05 / 06

महारानी 3

हुमा कुरैशी अभिनीत 'महारानी 3' एक राजनीतिक ड्रामा वेब सीरीज है, जो सोनी लिव पर मौजूद है। इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने मस्त एक्टिंग की है। अगर आपको बिहार की राजनीति समझनी है तो इस सीरीज को जरूर देखें।

रोजलिनImage Credit : Netflix/prime video/sonyliv06 / 06

रोजलिन

यह सीरीज रोजलिन उर्फ रोज नाम की एक जवान लड़की की कहानी है, जो हरी आंखों वाले एक आदमी से परेशान है। इस सीरीज को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!