The Traitors 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) का पॉपुलर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' 2 (The Traitors 2) एक बार फिर नए सीजन के साथ लौट रहा है। शो का दूसरा सीजन 13 अगस्त से स्ट्रीम होगा। इस बार भी शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। नए सीजन में कुल 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान समेत कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-I'm Game Trailer: सस्ती जन्नत है Dulquer Salmaan की फिल्म, ट्रेलर देख लोग बोले- 'मजा नहीं आया...')
'द ट्रेटर्स' 2 का गेम
'द ट्रेटर्स' एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें भरोसा, चालाकी और दिमाग का खेल देखने को मिलता है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स को गुप्त रूप से 'ट्रेटर' बनाया जाता है, जबकि बाकी सभी 'इनोसेंट' यानी बेगुनाह होते हैं। हर रात ट्रेटर्स एक कंटेस्टेंट को गेम से बाहर कर देते हैं। वहीं दिन में सभी खिलाड़ी मिलकर यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि ट्रेटर कौन है। अगर इनोसेंट सभी ट्रेटर्स को बाहर कर देते हैं, तो इनाम की रकम उन्हें मिलती है। लेकिन अगर आखिर तक एक भी ट्रेटर बच जाता है, तो वह पूरी प्राइज मनी अपने नाम कर सकता है। शो का पहला सीजन उर्फी जावेद और प्रोफेशनल पोकर प्लेयर निकिता लूथर ने जीता था। दोनों ने फाइनल में हर्ष गुजराल को ट्रेटर के रूप में पहचान लिया था और 70.5 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की थी। द ट्रेटर्स' 2 के लिए लोग एक्साइटेड हो गए है। आइए जानते है इस शो में कौन-कौन बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहा है।

'द ट्रेटर्स 2' के 21 कंटेस्टेंट्स के नामों से हटा पर्दा (prime video)
'द ट्रेटर्स' 2 के कंटेस्टेंट्स
1-रिया चक्रवर्ती
2-क्रिस्टल डिसूजा
3-रणवीर बराड़
4-अभिषेक मल्हान
5-मल्लिका शेरावत
6-शहनील गिल
7-मुनव्वर फारूकी
8-तान्या पुरी
9-रिदा थराना
10-शालिनी पासी
11-हरमन सिंघा
12-ध्वनिमय मौफ़ाकिर
13-अंश चोपड़ा
14-कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ)
15-कारन सिंह
16-पारुल गुलाटी
17-इक्का सिंह
18-श्वेता तिवारी
19-साहिल सलाथिया
20-दलीप ताहिल
21-प्रिशिता सिंह (प्रिशा)
