Netflix Trending: भारत में नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा रही है ये 6 सीरीज, खूब देख रहे हैं लोग

Netflix Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर कंटेंट की भरमार है। भारत में लोग नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज और फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। इस बीच ये 6 सीरीज नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा रही है। आइए नजर डालते है इस खास लिस्ट पर...

Authored by: कुमार सरसUpdated May 11 2026, 23:50 IST
नेटफ्लिक्स पर है इन 6 वेब सीरीज का भौकालImage Credit : Netflix01 / 06

नेटफ्लिक्स पर है इन 6 वेब सीरीज का भौकाल

Netflix Trending: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिल रही हैं। रोमांस, थ्रिलर, क्राइम और सस्पेंस से भरे कंटेंट को दर्शक जमकर पसंद कर रहे हैं। भारत में भी नेटफ्लिक्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और लोग नई रिलीज के साथ-साथ ट्रेंडिंग सीरीज को खूब बिंज वॉच कर रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसी सीरीज हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया से लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया है। इन सीरीज की कहानी, दमदार एक्टिंग और शानदार ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। आइए अब नजर डालते हैं नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 6 धांसू सीरीज की इस खास लिस्ट पर।

ग्लोरीImage Credit : Netflix02 / 06

ग्लोरी

ग्लोरी एक स्पोर्ट्स-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो 1 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस 7 एपिसोड वाली हिंदी सीरीज में पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा और सुविंदर विक्की मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह सीरीज भारत में नंबर 1 पर बना हुआ है।

​इफ विशेज कुड किल​Image Credit : Netflix03 / 06

​इफ विशेज कुड किल​

इफ विशेज कुड किल एक 8 एपिसोड वाला के-ड्रामा है, जिसकी कहानी कुछ स्कूल दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। ये सभी एक खतरनाक ऐप के चक्कर में फंस जाते हैं, जिसके बाद उनकी जिंदगी में डरावने और जानलेवा मोड़ आने लगते हैं। सीरीज में सस्पेंस और थ्रिल भरपूर देखने को मिलता है।

मैन ऑन फायर Image Credit : Netflix04 / 06

मैन ऑन फायर

​मैन ऑन फायर की कहानी जॉन क्रीसी नाम के एक घायल पूर्व भाड़े के सैनिक की है, जो अपने सबसे करीबी साथी को खोने के बाद बदला लेने निकल पड़ता है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है।​

माई रॉयल नेमेसिसImage Credit : Netflix05 / 06

माई रॉयल नेमेसिस

वेब सीरीज माई रॉयल नेमेसिस का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। इस सीरीज को भी लोग खूब प्यार दे रहे हैं।

मामला लीगल हैImage Credit : Netflix06 / 06

मामला लीगल है

भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन की वेब सीरीज मामला लीगल है के सीजन 2 ने सभी का दिल जीत लिया है। इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!