Ormax Stream View रिपोर्ट के अनुसार, 20 से 26 अप्रैल 2026 के सप्ताह में भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली OTT कंटेंट की टॉप 10 लिस्ट जारी हो गई है। इस हफ्ते दर्शकों ने किस वेब सीरीज और शो को सबसे ज्यादा पसंद किया, इसकी रैंकिंग ऑडियंस रिसर्च के आधार पर तैयार की गई है। इस सप्ताह भी कई पुरानी और नई वेब सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। टॉप 6 लिस्ट में किस शो ने पहला स्थान हासिल किया और कौन-कौन सी सीरीज टॉप 6में शामिल हुईं, यह जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर..
टाटा आईपीएल 2026 को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। Ormax की लेटेस्ट स्ट्रीम व्यू रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2026 इस हफ्ते भी भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कंटेंट बन गया है और Ormax लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। जियो हॉटस्टार पर दर्शक मैचों का लाइव प्रसारण और हाइलाइट्स दोनों का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
विजय वर्मा की सीरीज मटका किंग को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस सीरीज ने सभी का दिल जीत लिया है। Ormax की रेटिंग में ये शो दूसरे नंबर पर है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों टीवी शो नागिन 7 में नजर आ रही है। इस शो को भी लोग पसंद कर रहे है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते है। ये शो Ormax की रेटिंग में तीसरे नंबर पर है।
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अच्छा खासा बज बना रहता था। सालों से ये शो लोगों की पहली पसंद है। इसे आप यूट्यूब और सोनी लिव पर देख सकते हैं। ये शो चौथे नंबर पर है।
लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' सीजन 3 काफी लोकप्रिय रहा है। के अनुसार, यह शो लगातार तीन सफल सीजन दे चुका है। ये शो पांचवे नंबर पर है।
रुपाली गांगुली का टीवी शो अनुपमा का बुरा हाल हो गया है। इस शो की लोकप्रियता दिन ब दिन गिरते जा रही है। टॉप पर रहने वाला शो अनुपमा अब छठे नंबर पर है।