Prime Video Suspense Thriller: अमेजन प्राइम वीडियो पर कई दमदार सस्पेंस और थ्रिलर वेब सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। इन सीरीज की कहानी इतनी रहस्यमयी और रोमांच से भरी है कि हर एपिसोड के बाद आगे क्या होगा, यह जानने की उत्सुकता बढ़ती जाती है। क्राइम, मिस्ट्री और जबरदस्त ट्विस्ट से भरी ये सीरीज दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती हैं। इस खास लिस्ट में पाताल लोक समेत इन वेब सीरीज का शामिल हैं। अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।
नागा चैतन्य की सीरीज धूथा की कहानी आपका दिमाग घुमा देगी। ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें नागा चैतन्य सागर नाम के पत्रकार की भूमिका में हैं, जो रहस्यमयी मौतों के पीछे के सच को उजागर करते हैं।
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद वेब सीरीज द विलेज जो भारत की पहली ग्राफिक नॉवेल पर आधारित है। इस सीरीज की कहानी आपको अंदर से हिलाकर रख देगी।
अफसोस अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई एक ब्लैक कॉमेडी-थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज को देखकर आप सोचने में मजबूर हो जाएंगे। गुलशन देवैया ने सीरीज में मस्त एक्टिंग की है।
इस लिस्ट में वेब सीरीज पाताल लोक का नाम शामिल है। इस सीरीज की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इसे आप आज ही प्राइम वीडियो पर देख लें।
वेब सीरीज सुजल द वोर्टेक्स सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज है। इस सीरीज को देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।