एजुकेशन

IOCL Recruitment 2026: आईओसीएल एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती (IOCL Recruitment 2026) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर (IOCL Execuive Recruitment) सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 3 सितंबर 2026 है।

Image

IOCL Executive Recruitment 2026: आईओसीएल एग्जीक्यूटिव के पदों पर ऐसे करें आवेदन

IOCL Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IOCL Recruitment 2026) खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती (IOCL Executive Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रेजुएट इंजीनियर, ऑफिसर (मार्केटिंग), लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 14 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 3 सितंबर 2026 है। यहां आप आईओसीएल के एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IOCL Executive Recruitment 2026 Qualification: आईओसीएल के एग्जीक्यूटिव के लिए क्वालिफिकेशन

आईओसीएल के एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। असिस्टेंट क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम दो साल का अनुभव मांगा गया है। यह अनुभव किसी पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल, पॉलीमर या फर्टिलाइजर यूनिट की लेबोरेटरी में टेस्टिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) या क्वालिटी कंट्रोल का होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

IOCL Executive Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IOCL Executive Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

IOCL Executive Selection Process: तीन चरणों में होगा सेलेक्शन

आईओसीएल के एग्जीक्यूटिव के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां सीबीटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ग्रुप डिस्कशन (GD) व ग्रुप टास्क (GT) के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा। बता दें सीबीटी परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। सेक्शन 'A' में जनरल एप्टीट्यूड होगा, जिसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग और अंग्रेजी की वर्बल एबिलिटी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जबकि सेक्शन 'B' में संबंधित विषय से सवाल पूछे जाएंगे। यहां प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा। साथ ही निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article