2026 में औंधे मुंह गिरी बॉलीवुड और साउथ की ये 5 फिल्में, मेकर्स की उड़ गई रातों की नींद

Flop Movies: साल 2026 में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। जहां कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं कई बड़े बजट और चर्चित फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। इस लिस्ट में 'राजा साब' से लेकर 'ओ रोमियो' तक कई बड़े नाम शामिल हैं।

Authored by: कुमार सरसUpdated Jun 17 2026, 15:36 IST
2026 में औंधे मुंह गिरी बॉलीवुड और साउथ की ये 5 फिल्मेंImage Credit : Instagram01 / 06

2026 में औंधे मुंह गिरी बॉलीवुड और साउथ की ये 5 फिल्में

Flop Movies: साल 2026 फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई मायनों में खास रहा। इस दौरान बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। कुछ फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल किया। वहीं, कई बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट वाली फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। अच्छी स्टारकास्ट और जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद ये फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहीं और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

चांद मेरा दिलImage Credit : Instagram02 / 06

चांद मेरा दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चांद मेरा दिल हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोगों ने जरा सा भी भाव नहीं दिया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

एक दिनImage Credit : Instagram03 / 06

एक दिन

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन का भी बुरा हाल हो गया था। फिल्म एक दिन को लेकर लोगों ने कई बड़े दावे किए थे। हालांकि ये भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।

द राजा साहबImage Credit : Instagram04 / 06

द राजा साहब

प्रभास की फिल्म द राजा साहब से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद थी। फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि फिल्म को देखने के बाद लोग भड़क गए। प्रभास की फिल्म द राजा साहब ने सभी को निराश कर दिया।

ओ रोमियोImage Credit : Instagram05 / 06

ओ रोमियो

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस क्राइम-एक्शन फिल्म का कुल बजट लगभग 100 से 150 करोड़ था, लेकिन यह भारत में केवल ₹50-60 करोड़ का नेट कलेक्शन ही कर पाई।

भारत भाग्य विधाताImage Credit : Instagram06 / 06

भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता ने भी सभी को निराश किया है। फिल्म भारत भाग्य विधाता बहुत बुरा परफॉर्म कर रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!