Top 10 TV Gossips 8 May, 2026: टीवी की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें देखने व सुनने को मिल रही हैं। छोटे पर्दे के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो आज सुर्खियों में बने हुए हैं। इस लिस्ट में आशका गोराडिया से लेकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की मुनमुन दत्ता तक शामिल हैं। जहां एक तरफ मुनमुन दत्ता पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं दूसरी ओर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के हाथ रियलिटी शो लगा है। वहीं आशका गोराडिया दूसरी बार मम्मी बनी हैं और ये खुशखबरी उन्होंने खुद फैंस से साझा की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी से जुड़ी इन खबरों पर-
'वसुधा' सीरियल ने टीआरपी में कोहराम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। खबरों की मानें तो सीरियल में अब एक्टर परिचय शर्मा की एंट्री होने वाली है जो देव के दोस्त का किरदार निभाएंगे। सीरियल में वह करिश्मा और उसके परिवार से लड़ने में देव की मदद करेंगे।
भोजपुरी और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट पहन बेहद खूबसूरत लगीं। मोनालिसा का ये अंदाज देख फैंस भी तारीफें कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अब तक कई रियलिटी शो जज किये हैं। लेकिन अब वह बतौर होस्ट छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी जीटीवी के अपकमिंग कुकिंक रियलिटी शो की होस्ट बनने वाली हैं।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उन्हें लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ एक कुकिंक रियलिटी शो लगा है, जिसमें उनकी बेटी टीना आहूजा भी साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि इसपर आधिकारिक मुहर लगनी अभी बाकी है।
अनुराग डोभाल आखिरकार पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। यहां तक कि अब उन्हें चलने फिरने के लिए व्हीलचेयर की भी जरूरत नहीं है। बीते दिन अनुराग डोभाल ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह अपने नन्हे से बच्चे को सीने से लगाकर सुलाते दिखाई दिये।
स्प्लिट्जविला 16 की दीक्षा पवार ने हाल ही में शो की टॉप 4 जोड़ियों के नाम का कथित तौर पर खुलासा कर दिया है। दीक्षा के मुताबिक, गुल्लू-कायरा, टेन-सौंदर्या, सोरभ-निहारिका और योगेश-रूरू 'स्प्लिट्जविला 16' की टॉप 4 जोड़ियां बनी हैं।
मुनमुन दत्ता की पसंदीदा फीमेल डॉग की हत्या हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा, "ये बहुत ही परेशान करने वाला है। मेरा दिल टूट गया। ये मेरी सबसे प्यारी, सबसे शांत और सबके बड़ी बेबी थी। मैं उसके प्रताड़ित, बिखरे हुए बेजान शरीर की तस्वीर को नहीं भुला पा रही हूं। वो इस तरह मरने के लायक नहीं थी।" मुनमुन दत्ता ने पोस्ट में बताया कि उनकी फीमेल डॉग की बेरहमी से हत्या हुई है, दूर तक घसीटे जाने के कारण उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए।
उर्फी जावेद हाल ही में नए आउटफिट के साथ स्पॉट हुईं, जिसमें वह खुद तो कमाल लगी हीं, साथ ही उनका आउटफिट भी देखने लायक रहा। उर्फी जावेद का ये कलर चेंजिंग आउटफिट देख लोग भी तारीफें करते नहीं थक रहे।
अवनीत कौर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। हर बार की तरह अवनीत कौर का ये लुक भी तारीफ के लायक रहा।
आशका गोराडिया ने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस दूसरी बार मम्मी बनी हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम रिचर्ड गोबल रखा है। आशका गोराडिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने नन्हे मेहमान की झलक फैंस को दिखाई।