Top 10 TV Gossip: करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज, सुरभि ज्योति के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Top 10 TV Gossip: टीवी जगत में काफी कुछ होता रहता है और 20 मई को भी इंडस्ट्री से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने फैंस को खुश कर दिया है। सुरभि ज्योंति ने प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाया है।

Authored by: कविताUpdated May 20 2026, 21:00 IST
टीवी जगत की 10 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 11

टीवी जगत की 10 बड़ी खबरें

Top 10 TV Gossip: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता है और आज 20 मई को भी टीवी जगत से ढेर सारी खबरें आई हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसके अलावा, सुरभि ज्योंति ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो चमक रहा है। इनके अलावा भी टीवी जगत के ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। आइए आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।

सुरभि ज्योति के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लोImage Credit : Instagram02 / 11

सुरभि ज्योति के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

सुरभि ज्योति अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। सुरभि ने हाल ही में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। सुरभि के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो चमक रहा है।

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोजImage Credit : Instagram03 / 11

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया है। करण और तेजस्वी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें करण घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी को प्रपोज कर रहे हैं। इस मौके पर तेजस्वी इमोशनल दिखीं।

लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आएंगे राहुल रॉयImage Credit : Instagram04 / 11

लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आएंगे राहुल रॉय

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय इन दिनो खूब चर्चा में हैं। वह इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब वह कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आएंगे। उन्हें सेट पर स्पॉट किया गया है।

पिता के हार्ट अटैक को पल को याद कर भावुक हुए राजीव खंडेलवालImage Credit : Instagram05 / 11

पिता के हार्ट अटैक को पल को याद कर भावुक हुए राजीव खंडेलवाल

टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पिता को आए हार्ट अटैक को उस पल को याद किया है। एक्टर ने बताया कि मेरे पिता अनकॉन्शियस थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं।

माही विज ने 'सहर होने दो' पर बात कीImage Credit : Instagram06 / 11

माही विज ने 'सहर होने दो' पर बात की

माही विज इन दिनों सीरियल सहर होने दो में नजर आ रही हैं। शो में वह कौसर का रोल निभा रही हैं। माही ने इस रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि ये रोल उनके दिल के बेहद ही करीब है।

सना मकबूल का बड़ा बयान​Image Credit : Instagram07 / 11

सना मकबूल का बड़ा बयान​

हाल ही में सना मकबूल ने बताया कि वह वर्जिन हैं। सना का कहना है कि वह रिश्ते में किसी पर विश्वास नहीं करतीं और कोई भी उनका दिल तोड़ सकता है। सना का ये बयान काफी वायरल हो रहा है।

​तुम से तुम तक में अनु के ब्राइडल लुक पर बोलीं निहारिका चौकसी​Image Credit : Instagram08 / 11

​तुम से तुम तक में अनु के ब्राइडल लुक पर बोलीं निहारिका चौकसी​

निहारिया चौकसी ने सीरियल तुम से तुम तक में अनु का रोल निभा रही हैं, जिसकी हाल ही में आर्यवर्धन से शादी हुई है। निहारिका ने अनु के ब्राइडल लुक पर बात की है। उन्होंने उस पल और उस आउटफिट को मैजिकल बताया है।

लंदन में हेली शाह की मस्तीImage Credit : Instagram09 / 11

लंदन में हेली शाह की मस्ती

हाल ही में हेली शाह ने अपने लंदन वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में हैली लंदन में धमाल मचाती दिख रही हैं। हेली की ये फोटोज सोशल मीडिया पर धमाकेदार अंदाज में वायरल हो रही हैं।

रिद्धि डोगरा ने खुद को बताया खतरनाकImage Credit : Instagram10 / 11

रिद्धि डोगरा ने खुद को बताया खतरनाक

रिद्धि डोगरा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक कैफे की चेयर पर बैठकर पोज दे रही हैं। रिद्धि डोगरा ने इस पोस्ट में खुद को खतरनाक बताया है। एक्ट्रेस के मुताबिक, जब आप अकेले चीजें करने लगे तो आप खतरनाक हो जाते हैं।

फैमिली संग साउदी अरब पहुंचीं जन्नत जुबैर​Image Credit : Instagram11 / 11

फैमिली संग साउदी अरब पहुंचीं जन्नत जुबैर​

जन्नत जुबैर ने हाल ही में साउदी अरब से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जन्नत अपनी फैमिली संग दिख रही हैं। जन्नत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

लेटेस्ट न्यूज