Netflix Critically Acclaimed TV Shows: क्रिटिक्स के दिल में उतर गए ये 5 टीवी शोज, आज ही करें स्ट्रीम

Netflix Critically Acclaimed Shows: वैसे तो नेटफ्लिक्स पर कई वेब सीरीज मौजूद है लेकिन आज हम आपको उन शोज के बारे में बताएंगे जो कि क्रिटिक्स के दिल में उतर गई। इस लिस्ट में द स्पाई से लेकर मनी हाइस्ट तक के नाम शामिल है। आइए इस लिस्ट पर नजर डालते है...

Authored by: कुमार सरसUpdated May 13 2026, 13:58 IST
नेटफ्लिक्स की इन सीरीज को क्रिटिक्स ने दिए पूरे नंबरImage Credit : Netflix01 / 06

नेटफ्लिक्स की इन सीरीज को क्रिटिक्स ने दिए पूरे नंबर

Netflix Critically Acclaimed Shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर तरह की वेब सीरीज देखने को मिल जाती हैं, लेकिन कुछ शोज ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ दर्शकों ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया। दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और जबरदस्त सस्पेंस से भरी इन सीरीज को दुनियाभर में खूब सराहना मिली। यही वजह है कि आज भी लोग इन शोज को बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस खास लिस्ट में द स्पाई, मनी हाइस्ट और स्ट्रेंजर थिंग्स जैसी कई शानदार सीरीज शामिल हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन कहानी और अलग अंदाज से ओटीटी की दुनिया में अलग पहचान बनाई है।

द स्पाई Image Credit : Netflix02 / 06

द स्पाई

अगर आपको स्पाई थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है तो द स्पाई आपके लिए बेस्ट है। नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज मौजूद है। खास बात तो ये है कि इसे आप हिंदी में भी देख सकते हैं। द स्पाई की कहानी सस्पेंस और रोमांच आपको अंदर से हिलाकर रख देगा।

​लूसिफर​Image Credit : Netflix03 / 06

​लूसिफर​

लूसिफर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होने वाली एक बहुत लोकप्रिय सीरीज है। इसमें टॉम एलिस लूसिफर मॉर्निंगस्टार का किरदार निभाते हैं। कहानी इस बात पर आधारित है कि लूसिफर नर्क छोड़कर लॉस एंजेलिस आ जाता है, वहां एक नाइटक्लब चलाता है और LAPD (लॉस एंजेलिस पुलिस) की जांच में सलाहकार के रूप में मदद करता है। इस सीरीज को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।

द विचरImage Credit : Netflix04 / 06

द विचर

नेटफ्लिक्स पर मौजूद वेब सीरीज द विचर आपको एक अलग दुनिया में लेकर चली जाएगी। इस सीरीज को क्रिटिक्स ने खूब प्यार दिया है। द विचर को देखने के बाद आप भी पक्का 7वें आसमान पर पहुंच जाएंगे।

स्ट्रेंजर थिंग्सImage Credit : Netflix05 / 06

स्ट्रेंजर थिंग्स

नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स को देखने के बाद आप सोच में डूब जाएंगे। ये सीरीज थ्रिल और रोमांच से भरपूर है। ​स्ट्रेंजर थिंग्स को क्रिटिक्स ने भी पूरे नंबर दिए हैं। इस सीरीज को आप भी देख लें।​

मनी हाइस्ट Image Credit : Netflix06 / 06

मनी हाइस्ट

मनी हाइस्ट एक स्पेनिश क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो 'प्रोफेसर' नाम के एक मास्टरमाइंड और उसके द्वारा चुने गए 8 शातिर अपराधियों की कहानी है। इस सीरीज ने सभी का दिल जीता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!