The 50 Highlights: कल छोटे परदे पर मेगा रियलिटी शो 'द 50' शुरू हुआ जिसमें मास्क्ड गेम मास्टर 'लायन' ने 50 कंटेस्टेंट्स को महल में वेलकम किया और बताया कि ये कोई आम गेम नहीं — जीतने वाला कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि उसके एक फैन को ₹50 लाख मिलेंगे। जैसा की आपको मालूम है शो 'द 50' में सोशल मीडिया, टीवी और यूट्यूब के कई बड़े चेहरों ने हिस्सा लिया है। तप चलिए जानते हैं कि पहले ही दिन शो में क्या-क्या हुआ।
लायन (गेम मास्टर) ने सबसे पहले 50 कंटेस्टेंट्स को वेलकम किया और बताया कि शो में पावर सेंटर बनाने के लिए 10 कैप्टन्स जरूरी हैं। लायन ने कंटेस्टेंट्स को खुद से 10 कैप्टन्स चुनने को कहा – मतलब कंटेस्टेंट्स ने आपस में नाम सजेस्ट किए और मेजॉरिटी वोट/सहमति से फाइनल 10 कैप्टन्स तय हुए। ये प्रक्रिया पहले दिन ही पावर गेम शुरू करने के लिए डिजाइन की गई थी!
लायन (गेम मास्टर) ने हिमेश को पहला टास्क कंडक्ट करने के लिए इनवाइट किया।ये एक म्यूजिकल चेयर्स और ऑब्स्टेकल कोर्स टास्क था, जहां म्यूजिक चलने पर कंटेस्टेंट्स डांस करते और रुकने पर ऑब्स्टेकल क्रॉस करते थे। लिमिटेड चेयर्स थे, स्पीड और बैलेंस जरूरी था। टास्क के बाद 5 टीम्स सेफ हुईं, 5 अनसेफ।
एलिमिनेशन टास्क शुरू हुआ जिसमें कृष्णा श्रॉफ की ऑल-गर्ल्स टीम ने कमाल कर दिया! दूसरी तरफ निक्की तंबोली की टीम डेंजर ज़ोन में चली गई। प्रिंस नरूला की टीम ने अपना राउंड पूरी तरह डोमिनेट कर दिया। शिव ठाकरे और करण पटेल ने भी अपनी टीम्स को अर्ली विंस दिलाए – दोनों ने स्ट्रॉन्ग लीडरशिप दिखाई और टीम को मोटिवेट करके आगे बढ़ाया।
उर्वशी ढोलकिया 'द 50' शो के प्रीमियर एपिसोड में रो पड़ीं, और ये मोमेंट काफी इमोशनल था! एक फिजिकल टास्क के दौरान उर्वशी कई बार गिर गईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वो बार-बार कोशिश करती रहीं, और उनके साथी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें चीयर किया, सपोर्ट किया। इस दौरान उनकी ताकत देखकर वो इमोशनल हो गईं और आंसू बहा दिए।
लायनने विनिंग कैप्टन्स को पावर दी कि वो अनसेफ में से एक कंटेस्टेंट को चुनकर बाहर करें। कैप्टन्स ने वोट से वंशराज सिंह का नाम लिया। कारण बताया गया कि वो घर में कम इंटरैक्ट कर रहे थे। 'द 50'से जाते-जाते वंशज सिंह ने कहा कि वह आउटसाइडर हैं, इसलिए ही उन्हें बाकी लोगों से बात करने में थोड़ी परेशानी हो रही है।