Thank You For Coming Trailer Launch: भूमि पेडनेकर समेत सभी हसीनाओं ने की खुलकर बात, देखें PICS

​Thank You For Coming Trailer Launch: बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर की अपकमिंग मूवी थैंक यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे लॉन्च करने के लिए थैंक यू फॉर कमिंग की पूरी टीम मीडिया के सामने एक साथ आई और सभी ने जमकर पोज दिए।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Sep 6 2023, 16:46 IST
Thank You For Coming की टीम ने की खुलकर बातImage Credit : Times Now NavBharat01 / 05

Thank You For Coming की टीम ने की खुलकर बात

थैंक यू फॉर कमिंग वीमेन ऑर्गेज्म पर बात करती है, जिस कारण इस टीम ने मीडिया से खुलकर बात की। मीडिया से बात करते हुए ये सभी अदाकाराएं काफी खुश नजर आईं।

Thank You For Coming का ट्रेलर लॉन्च करने पूरी टोली के साथ पहुंची Bhumi Pednekar, देखें PICS Image Credit : Times Now NavBharat02 / 05

Thank You For Coming का ट्रेलर लॉन्च करने पूरी टोली के साथ पहुंची Bhumi Pednekar, देखें PICS

Thank You For Coming trailer launch: बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर की नई फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है। अदाकारा भूमि पेडनेकर इस ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ मीडिया के सामने आई। भूमि पेडनेकर ने व्हाइट रंग की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको थैंक यू फॉर कमिंग के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें दिखाते हैं।

एकता-रिया ने किया है फिल्म का निर्माणImage Credit : Times Now NavBharat03 / 05

एकता-रिया ने किया है फिल्म का निर्माण

एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर थैंक यू फॉर कमिंग का निर्माण किया है। रिया महिलाओं के मुद्दों को फिल्मों के जरिए उठाती रहती हैं।

Thank You For Coming की ग्लैमरस टीम आई मीडिया के सामनेImage Credit : Times Now NavBharat04 / 05

Thank You For Coming की ग्लैमरस टीम आई मीडिया के सामने

फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की ग्लैमरस टीम एक साथ मीडिया के सामने आई और उन्होंने जमकर पोज दिए।

Kusha Kapila ने खींचा सबका ध्यानImage Credit : Times Now NavBharat05 / 05

Kusha Kapila ने खींचा सबका ध्यान

भूमि पेडनेकर के अलावा अदाकारा कुशा कपिला के ग्लैमरस अवतार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कुशा लाल रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!