साल 2025 की टॉप ओपनर की लिस्ट में शामिल हुई 'तेरे इश्क में', पहले नंबर पर अब भी है कायम है 'छावा'

Top Opener 2025 List: धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। साल 2025 की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है।

Authored by: अभयUpdated Nov 29 2025, 12:39 IST
साल 2025 में इन फिल्मों ने पहले दिन जमकर की कमाई, देखें लिस्टImage Credit : IMDb01 / 09

साल 2025 में इन फिल्मों ने पहले दिन जमकर की कमाई, देखें लिस्ट

एक्टर धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर छा गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग ली। पहले दिन की धमाकेदार कमाई के साथ धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में साल 2025 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज की लिस्ट में है। इस लिस्ट में 'छावा' अब भी पहले नंबर पर है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल है।

छावा (Chhaava)Image Credit : IMDb02 / 09

छावा (Chhaava)

विक्की कौशल की फिल्म छावा (Chhaava) लिस्ट में पहले नंबर पर है। फिल्म छावा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 33.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

​वॉर 2 (War 2)Image Credit : IMDb03 / 09

​वॉर 2 (War 2)

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 (War 2) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फिल्म वॉर 2 ने ओपनिंग डे पर 29 करोड़ रुपये कमाए थे।

​सिकंदर (Sikandar)Image Credit : IMDb04 / 09

​सिकंदर (Sikandar)

सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandar) का पहले दिन का कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म सिकंदर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

​हाउसफुल 5 (Housefull 5)Image Credit : IMDb05 / 09

​हाउसफुल 5 (Housefull 5)

फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24.35 करोड़ रुपये कमाए थे। अक्षय कुमार की फिल्म को लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

​थामा (Thamma)Image Credit : IMDb06 / 09

​थामा (Thamma)

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा (Thamma) लिस्ट में 5वें नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 23.11 करोड़ रुपये कमाए थे।

​सैयारा (Saiyaara)Image Credit : IMDb07 / 09

​सैयारा (Saiyaara)

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा (Saiyaara) को लिस्ट में छठा स्थान मिला है। फिल्म सैयारा ने 22 करोड़ रुपये कमाए थे।

​रेड 2 (Raid 2)Image Credit : IMDb08 / 09

​रेड 2 (Raid 2)

अजय देवगन की फिल्म रेड 2 (Raid 2) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.71 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म लिस्ट में 7वें नंबर पर है।

​तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein)Image Credit : IMDb09 / 09

​तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein)

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishk Mein) ने ओपनिंग डे पर 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। फिल्म लिस्ट में 8वें नंबर पर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!