एजुकेशन

Rajasthan Patwari Result 2026: कब जारी होगा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम, देखें आधिकारिक अपडेट

Rajasthan Patwari Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज 9 जुलाई को राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम संभावित रूप से घोषित कर सकता है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जारी ​किया जाएगा।

Image

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम

Rajasthan Patwari Result 2026 Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज 9 जुलाई को राजस्थान पटवारी परीक्षा 2026 का परिणाम संभावित रूप से घोषित कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा। बता दें, Rajasthan Patwari Result 2026 Date Time को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया ट्वीट पर एक जवाब में कहा कि 'Should get uploaded today' जिसका मतलब है कि 'रिजल्ट आज अपलोड हो जाना चाहिए।'

उम्मीदवार अपने रोल नंबर को संभालकर रख लें क्योंकि इसी क्रेडिंशियल की मदद से आप अपना परिणाम देख सकेंगे। आलोक राज के ट्वीट से इतना तो साफ हो गया है कि रिजल्ट लगभग तैयार है और कभी भी Rajasthan Patwari Result 2026 Link को एक्टिव करने की खबर आ सकती है। रिजल्ट के साथ अंतिम मेरिट सूची भी जारी किए जाने की संभावना है।

Rajasthan Patwari Result 2026 Step to Check

राजस्थान पटवारी 2026 रिजल्ट की PDF देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

स्टेप 1: RSSB की आधिकारिक वेबसाइट - rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: ‘Rajasthan Patwari 2026 Result Download Link’ पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एक नई विंडो खुलेगी; सभी जानकारी भरें और ‘Login’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

Rajasthan Patwari Result 2026 PDF में दी गई जानकारी

RSSB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर RSSB पटवार रिज़ल्ट 2026 जारी कर दिया है। RSSB पटवार रिज़ल्ट PDF में ये जानकारी होगी:

  • छात्र का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • क्वालिफाइंग स्टेटस

इस परीक्षा के जरिए, RSSB राजस्थान राजस्व विभाग (राजस्व मंडल), अजमेर में पटवारी के 3705 खाली पदों को भरा जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article