Swathi Reddy Ties Knot With Srikanth Nagothi: स्वाति रेड्डी एक शानदार एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टीवी होस्ट भी हैं। स्वाति रेड्डी अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। स्वाति रेड्डी ने अब अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। हाल ही में स्वाति रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं, जिन्होंने का ध्यान भी खींचा है। फोटो देखने के बाद कहा जा रहा है कि स्वाति रेड्डी ने फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ शादी कर ली है। ऐसे में अब फैन्स स्वाति रेड्डी को सोशल मीडिया पर लगातार बधाई दे रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर की सुस्त पड़ी कमाई, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)
श्रीकांत नागोथी संग स्वाति रेड्डी ने की शादी
स्वाति रेड्डी हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में श्रीकांत नागोथी से शादी की। यह खबर सुनकर उनके फैंस बहुत खुश हैं।सोशल मीडिया पर नए जोड़े को वो शुभकामनाएं दे रहे हैं। अफवाहों पर पूर्णविराम लगाते हुए स्वाति ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की घोषणा कर दी। उन्होंने शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में वे अपने पति का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। स्वाति ने सिर्फ इतना लिखा - "Hitched. 08-07-2026"। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट)
फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग कपल को बधाई देने में लगे हुए हैं। 'मंथ ऑफ मधु' फिल्म के डायरेक्टर श्रीकांत नागोथी की नजदीकियां स्वाति के साथ सेट पर बढ़ी थीं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके आबाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। एक्ट्रेस ने तमिल और तेलुगु फिल्मों जैसे 'सुब्रमणियपुरम', 'अष्ट चम्मा' और 'स्वामी रा रा' में अपनी यादगार भूमिकाओं से बहुत से लोगों के दिल जीते हैं। अब उनकी शादी फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी से हो गई है। साल 2018 में स्वाति ने इंटरनेशनल पायलट विकास वासु से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और विदेश में समय बिताया। बाद में 2023 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए।
