Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक तमाशे हो रहे हैं। अभिरा और अरमान एक दूसरे का सपोर्ट बने हुए हैं और अभिरा ने अरमान को लगभग ठीक कर दिया है। दूसरी तरफ अरमान की मदद से अभिरा वकालत की दुनिया में कमबैक कर चुकी है, लेकिन अब नई टेंशन आने वाली है। पोद्दार फर्म पर खतरा मंडरा रहा है। संजय की हरकतों की वजह से फर्म डूबने की कगार पर पहुंच गई है और इसके बारे में अभिरा, अरमान के साथ साथ कावेरी पोद्दार को भी पता चल जाएगा। इस वजह से शो में नया हंगामा होगा। आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या क्या होने वाला है।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि संजय कैसे हारने की वजह से आग बबूला होता है और तभी अभिरा पता लगा लेती है कि संजय गलत फाइल अदालत ले जाने की वजह से कैसे हरता है। अभिरा उसे खूब सुनाती है।
अरमान के पास उस क्लाइंट का फोन आता है, जिसका केस संजय हार जाता है। वो अरमान और अभिरा को हायर करने की बात करता है। ये सुनकर दोनों टेंशन में आ जाते हैं।
अगली सुबह डाइनिंग टेबल पर सब ब्रेकफास्ट कर रहे होते हैं तभी संजय आता है और कावेरी पोद्दार के पैरों में गिर जाता है। वो अपनी सास से फर्म बचाने के लिए बोलता है। उसके आगे हाथ तक जोड़ता है।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि संजय की बातों पर कावेरी पोद्दार ध्यान नहीं देती है और वो इस खूब सुनाती है, लेकिन संजय उसे फर्म के नाम पर इमोशनल करके क्लाइंट से बात करने के लिए मना लेता है, ताकि क्लाइंट फर्म छोड़कर ना भागे।
संजय कावेरी के साथ जैसे ही एक कैफे में क्लाइंट को बनाने आता है तो उसे अरमान और अभिरा के साथ देखकर भड़क जाता है। वो वहां पर तोड़फोड़ करने लगता है। इतना ही नहीं वो क्लाइंट से बहस भी करता है।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि वेटर संजय को रोकने की कोशिश करता है लेकिन वो किसी को नहीं सुनता। इतना ही नहीं, वो वेटरको थप्पड़ मार देता है और मैनेजर से भी बहस करता है। तब कृष उसे संभालता है। इतना ही नहीं, संजय का वीडियो वायरल तक हो जाता है।
अभिरा इस मौके पर कावेरी पोद्दार को संभालेगी और उसे पोद्दार फर्म लेकर जाएगी। यहां पर उन्हें पता चलेगा को संजय की वजह से आधा स्टाफ जा चुका है औड क्लाइंट भी भाग रहे हैं। ये सुनकर कावेरी खुद को रूम में बंद कर लेती है।