बारिश में पैरों के साथ कानों को भी है फंगल इंफेक्शन का खतरा, नोट करें बचाव के तरीके

बारिश का मौसम राहत और आफत साथ लेकर आता है। इन दिनों में फंगल इंफेक्शन के मामले काफी सामने आते हैं। पैरों में फंगल इंफेक्शन को आपने जरूर सुना होगा, लेकिन हम आपको कानों में फंगल इंफेक्शन के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही जानें बचाव के उपाय...

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Jul 9 2026, 09:22 IST
​मानसून में फंगल इंफेक्शन​01 / 07

​मानसून में फंगल इंफेक्शन​

मानसून अपने साथ ठंडक और राहत जरूर लाता है, लेकिन यही मौसम कई तरह के संक्रमणों का कारण भी बन जाता है। ज्यादातर लोग बारिश के दिनों में पैरों में होने वाले फंगल इंफेक्शन से सावधान रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मौसम में कान भी फंगस की चपेट में आ सकते हैं। आइए जानते हैं कानों के बचाव के उपाय...

​कानों में इंफेक्शन के कारण​Image Credit : Canva02 / 07

​कानों में इंफेक्शन के कारण​

कानों में फंगल इंफेक्शन के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें हवा में बढ़ी नमी, बार-बार भीगना, कान में पानी चले जाना और गलत तरीके से सफाई करना शामिल है।

​इंफेक्शन का ज्यादा खतरा किसे है​Image Credit : Canva03 / 07

​इंफेक्शन का ज्यादा खतरा किसे है​

ऐसे लोग जिन्हें पहले से कान में संक्रमण, एलर्जी या मधुमेह जैसी समस्या है, उनमें इसका खतरा अधिक रहता है। इसलिए इस समय ऐसे लोगों को अधिक सावधान रहना चाहिए।

​ऐसे लक्षण नजरअंदाज न करें​Image Credit : Canva04 / 07

​ऐसे लक्षण नजरअंदाज न करें​

कान में फंगल इंफेक्शन होने पर लगातार खुजली, हल्का या तेज दर्द, कान बंद होने जैसा महसूस होना, सुनने की क्षमता में कमी, बदबूदार स्राव निकलना और कभी-कभी कान में भनभनाहट जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

​क्या नहीं करना चाहिए​Image Credit : Canva05 / 07

​क्या नहीं करना चाहिए​

इस मौसम में ईयरफोन या हेडफोन का लंबे समय तक इस्तेमाल न करें, बार-बार कॉटन बड या नुकीली चीजों से कान साफ न करें। इसके साथ ही इसके लिए उपाय भी कर सकते हैं।

​कब लें डॉक्टर की सलाह​Image Credit : Canva06 / 07

​कब लें डॉक्टर की सलाह​

यदि कान का दर्द लगातार बढ़ रहा हो, तेज बुखार आ जाए, सुनाई कम देने लगे, खून या अधिक मात्रा में स्राव निकलने लगे या घरेलू देखभाल के बावजूद दो-तीन दिन में आराम न मिले, तो तुरंत ईएनटी एक्सपर्ट से जांच करानी चाहिए।

​बचाव के लिए करें ये आसान उपाय​Image Credit : Canva07 / 07

​बचाव के लिए करें ये आसान उपाय​

बारिश में भीगने के बाद कानों को मुलायम तौलिये से सुखाएं। यदि कान में पानी चला जाए तो सिर को हल्का झुकाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश करें। अपने ईयरफोन और हेडफोन को नियमित रूप से साफ रखें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!