बिजनेस

ET NOW पर 4 बजे तक जारी रहेगा मार्केट क्लोजिंग शो, एक्सपर्ट बताएंगे बाजार का हाल और अगले दिन की चाल, हर पहलू का होगा डीप एनालिसिस

ET NOW के सबसे लोकप्रिय शो में शामिल 'क्लोजिंग ट्रेड्स' अब दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा प्रसारित, निवेशकों को मिलेगा बाजार बंद होने तक गहन विश्लेषण और अगले कारोबारी दिन की रणनीति।

Image

ET NOW के क्लोजिंग शो में हुआ बदलाव

देश के प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW ने अपने अहम मार्केट क्लोजिंग शो 'क्लोजिंग ट्रेड्स' (Closing Trades) का समय बढ़ाने का ऐलान किया है। 3 अगस्त, 2026 से यह कार्यक्रम अब दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रसारित होगा। पहले यह शो बाजार बंद होने के बाद 3:30 बजे तक समाप्त हो जाता था।

चैनल के मुताबिक, शो को 4 बजे तक बढ़ाने के पीछे निवेशकों को ट्रेडिंग डे आखिर में होने वाली अहम गतिविधियों का अधिक व्यापक विश्लेषण उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही अगले कारोबारी दिन के लिए जरूरी संकेत, रणनीति और बाजार की दिशा को समझने में भी मदद मिलेगी।

क्यों किया गया बदलाव?

भारत के कैपिटल मार्केट में लगातार बढ़ रही निवेशकों की भागीदारी को देखते हुए, अतिरिक्त 30 मिनट के दौरान अगले दिन बाजार की चाल, संस्थागत निवेशकों की गतिविधियां, सेक्टर आधारित रुझान और बाजार की धारणा को प्रभावित करने वाली प्रमुख घटनाओं का विस्तार से विश्लेषण किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्या होगा खास?

कार्यक्रम में बाजार के रणनीतिकारों, अर्थशास्त्रियों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों की राय भी शामिल होगी। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के संकेत, मैक्रो आर्थिक घटनाक्रम, कॉर्पोरेट खबरें और विभिन्न सेक्टरों व शेयरों की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

दो अहम कार्यक्रमों का समय बदला

इसी के साथ चैनल ने अपने दो अन्य प्रमुख कार्यक्रमों के समय में भी बदलाव किया है। 'द इंटरव्यू', जिसे आयशा फरीदी होस्ट करती हैं, अब हर शुक्रवार शाम 7 बजे प्रसारित होगा। वहीं 'डीप डाइव', जिसे सजीत मंघट प्रस्तुत करते हैं, अब प्रत्येक बुधवार शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा। चैनल का कहना है कि इससे दर्शकों को बाजार बंद होने के बाद गहन चर्चा और विश्लेषण देखने के लिए बेहतर समय मिलेगा।

ET NOW का कहना है कि यह बदलाव निवेशकों और कारोबारी समुदाय की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। चैनल का लक्ष्य बाजार से जुड़े दर्शकों को अधिक गहराई, बेहतर विश्लेषण और समय पर जानकारी उपलब्ध कराना है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article