बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया पिछले कुछ दिनों से अपनी डेटिंग की खबरों के चलते चर्चा में है। तारा और वीर को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। हालांकि दोनों स्टार्स अपने रिश्ते की सच्चाई किसी को नहीं बता रहे हैं। लेकिन, आज जो तस्वीरें पोस्ट हुई हैं उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि तारा और वीर केवल दोस्त हैं। इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर तारा के फैंस के सीने में जलन होने वाली है।
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने फैंस के साथ बेहद रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। जिनमें दोनों स्टार एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
इस समय तारा और वीर की ये जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी बन गई है। तारा और वीर अपने प्यार की हवा को पहले छुपा रहे थे, लेकिन अब इसे जगजाहीर कर दिया है।
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के बाद ये रोमांटिक फोटोशूट कराया था। जिसमें कपल एक-दूसरे के साथ कोजी पोज दे रहा है।
जैसे ही ये फोटोज अपलोड हुई, वैसे ही ये फैंस के बीच चर्चा में आ गई। जनता इस नई जोड़ी की खूब चर्चा कर रही है। लोगों का कहना है कि ये बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल लग रहे हैं।
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में तारा ने बेहद हॉट ब्लाउस पहना था। ये ब्लाउस स्लीवलेस था और बहुत ज्यादा दी था। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही है। इस गोल्डन ड्रेस में उनका लुक निखरकर आ रहा है।
तारा सुतारिया ने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एकदम फायर कैप्शन दिया। एक्ट्रेस ने लिखा "लास्ट नाइट विद माई फायर क्रैकर" मनीष मल्होत्रा की पार्टी के लिए।
इन तस्वीरों के पोस्ट होते ही फैंस तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन को टीज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन तस्वीरों को देखकर आदर जैन जलकर राख हो जाएंगे।