Bollywood Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई सितारे आज यानी 16 जनवरी को स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। स्टार्स की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। निक्की तंबोली आज अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान निक्की तंबोली के आंख में चोट लगीं नजर आईं, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। इसके अलावा तारा सुतारिया आज लंबे समय के बाद स्पॉट हुईं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई। तो चलिए देखते हैं इन स्टार्स की फोटोज काफी चर्चा में बनी हुई है।
एक्ट्रेस सनी लियोनी इस तस्वीर आज अपने बोल्ड अवतार में नजर आईं। सनी लियोनी के इस लुक को देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए।
रानी मुखर्जी इस वायरल हो रही तस्वीर में प्यारी सी स्माइल पास करती नजर आ रही हैं। रानी मुखर्जी की स्माइल लोगों का दिल लूट रही है। रानी मुखर्जी की इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।
एक्टर संजय दत्त आज धांसू लुक में नजर आए। संजय दत्त के इस धांसू लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज वीर पहाड़िया संग ब्रेकअप की खबरों के बीच नजर आईं। इस दौरान तारा सुतारिया ने पैप्स के सवालों को नजरअंदाज कर दिया।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस वायरल हो रही तस्वीर में एयरपोर्ट पर नजर आईं। मलाइका अरोड़ा का ये लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया।
एक्टर अमिताभ बच्चन आज अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ स्पॉट हुए। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को साथ देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।
एक्ट्रेस निक्की तंबोली आज अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान निक्की तंबोली के आंख पर चोट लगी हुई दिखाई दी। इस तस्वीर को देख निक्की तंबोली के फैंस उदास हो गए।