बॉलीवुड अदाकारा तारा सुतारिया कुछ देर पहले ही मुंबई में स्पॉट हुईं। वो रिया चक्रवर्ती के साथ नजर आईं, जो तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। तारा सुतारिया ताजा तस्वीरों में पहले से ज्यादा खिली-खिली दिखाई दे रही हैं, जिस कारण उनकी तस्वीरें ज्यादा वायरल हो रही हैं। फैंस का पूछना है कि क्या ये ब्रेकअप ग्लो है, जिसकी वजह से ताजा सुतारिया पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। आइए आपको तारा सुतारिया की ताजा तस्वीरें दिखाते हैं, जो इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
वायरल हो रही तस्वीरों में तारा सुतारिया ब्लैक रंग के टॉप में दिखाई दे रही हैं। तारा पर ये कलर बहुत ही फब रहा है और फैंस उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
तस्वीरों में तारा सुतारिया की कातिल निगाहों पर सबका ध्यान जा रहा है। फैंस का कहना है कि तारा सुतारिया की कातिल आंखें उन्हें घायल कर रही हैं।
मुंबई में तारा सुतारिया अपनी दोस्त रिया चक्रवर्ती के साथ स्पॉट हुईं। दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए। दोनों अदाकाराएं एक जैसे अटायर में नजर आईं।
अदाकारा तारा सुतारिया ब्रेकअप के बाद पहली दफा यूं स्पॉट हुई हैं। तारा के चेहरे का ग्लो देखकर फैंस ये बोल रहे हैं कि ब्रेकअप के बाद वो और भी ज्यादा कमाल की लगने लगी हैं।
वीर पहाड़िया के साथ अदाकारा तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबर अब चारों और आम है लेकिन अदाकारा ने अब तक इन पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। वीर कहीं न कहीं अपनी तरफ से ये बता चुके हैं कि अब वो सिंगल हैं लेकिन तारा की तरफ से इन खबरों पर पक्की मुहर लगना बाकी है।