Thalapathy Vijay के लिए 'लेडी लक' साबित हुईं Trisha Krishnan

Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay: तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलापति विजय ने बड़ी जीत हासिल की है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि विजय की जीत का सबसे बड़ा श्रेय उनकी दोस्त और को-स्टार तृषा कृष्णन को जाता है। कईयों ने तो तृषा को विजय का 'लेडी लक' तक कह दिया है।

Authored by: Lalit KumarUpdated May 5 2026, 10:33 IST
Thalapathy Vijay के लिए 'लेडी लक' साबित हुईं Trisha KrishnanImage Credit : Instagram01 / 06

Thalapathy Vijay के लिए 'लेडी लक' साबित हुईं Trisha Krishnan

Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay: 4 मई का दिन थलापति विजय के लिए बेहद खास रहा। लगभग 2 साल पहले यानी साल 2024 में थलापति विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के साथ तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखा था। तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलापति विजय ने बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। थलापति विजय की पार्टी ने 107 सीट्स हासिल की है। 4 मई का दिन केवल विजय के लिए ही नहीं साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के लिए बेहद अहम था। बीते दिन तृषा कृष्णन को थलापति विजय की जीत के साथ सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट मिला। तृषा कृष्णन ने अपने दोस्त और को-स्टार थलापति विजय की जीत के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन कर दुआ मांगी थी। कई लोगों का यह भी मानना है कि तृषा कृष्णन, विजय के लिए 'लेडी लक' साबित हुई है। तो चलिए इन जोड़ी की कुछ खास बातों पर डालें एक नजर...

ऐसे हुई थी तृषा कृष्णन के करियर की शुरुआतImage Credit : Instagram02 / 06

ऐसे हुई थी तृषा कृष्णन के करियर की शुरुआत

तृषा कृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई तमिल फिल्म 'जोड़ी' से की थी। इसके बाद उन्हें फाल्गुनी पाठक के गाने 'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' में देखा गया था। हालांकि कई साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद तृषा कृष्णन ने अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस मूवी में दोनों की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। आज तृषा कृष्णन साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

थलापति विजय संग हिट साबित हुई तृषा कृष्ण की जोड़ीImage Credit : Instagram03 / 06

थलापति विजय संग हिट साबित हुई तृषा कृष्ण की जोड़ी

तृषा कृष्णन ने कई साउथ एक्टर्स के साथ फिल्में की लेकिन उनकी जोड़ी थलापति विजय के साथ फैन्स द्वारा खूब पसंद की गई। साल 2004 में आई फिल्म 'घिली' में तृषा ने पहली बार विजय के साथ काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद दोनों थिरुपाची (2005), आथी (2006) और कुरुवी (2008) में साथ नजर आए। इसके बाद दोनों ने 15 सालों तक साथ में कम नहीं किया। साल 2023 में फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए यह जोड़ी एक बार फिर फिल्म 'लियो' में दिखाई दी।

विजय के राजनीति में शामिल होने के बाद तृषा ने दिया पूरा साथ Image Credit : Instagram04 / 06

विजय के राजनीति में शामिल होने के बाद तृषा ने दिया पूरा साथ

साल 2024 में थलापति विजय ने राजनीति में शामिल होकर अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) का गठन किया। साल 2026 में उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ा और 107 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की। थलापति विजय की जीत के लिए तृषा कृष्ण ने भी खुलकर अपने दोस्त का समर्थन किया।

विजय संग रिलेशनशिप में होने के तृषा पर लगे आरोपImage Credit : Instagram05 / 06

विजय संग रिलेशनशिप में होने के तृषा पर लगे आरोप

हालांकि विजय संग अफेयर के आरोप लगने के बाद भी तृषा पीछे नहीं हटीं और हर कदम विजय के साथ रहीं। विजय और तृषा के एक इवेंट में शामिल होने के बाद इनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं। इन अफवाहों को हवा तब मिली जब विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दी। 23 अप्रैल को जब तृषा ने वोट डालने एक बाद इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की तो उसके बैकग्राउंड में फिल्म 'घिल्ली' का गाना 'अर्जुनार विल्लू' था।

4 मई का दिन विजय-तृषा के लिए बना इतिहासImage Credit : Instagram06 / 06

4 मई का दिन विजय-तृषा के लिए बना इतिहास

4 मई का दिन थलापति विजय और तृषा कृष्णन दोनों के लिए ही खास रहा। एक तरफ 4 मई को तृषा कृष्णन ने अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वहीं दूसरी ओर विजय को तमिलनाडु चुनाव 2026 में बड़ी जीत हासिल हुई। तमिलनाडु चुनाव के रिजल्ट के आउट होने से पहले तृषा ने विजय की जीत के लिए तिरुपति मंदिर पहुंचकर दुआ मांगी थी। इसके बाद तृषा सीधे विजय के घर उन्हें जीत की बधाई देने पहुंचीं। कई लोगों ने अब तृषा को विजय का 'लेडी लक' बताया है। इतना ही नहीं विजय की जीत के साथ तृषा को 4 मई के दिन शानदार बर्थडे गिफ्ट भी मिला।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!