बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोजाना न जाने कितने सॉन्ग रिलीज होते हैं। कुछ गाने दिल में उतर जाते हैं और कुछ गायब हो जाते हैं। इनमें से कुछ ऐसे सॉन्ग होते हैं जो रातों-रात किसी की किस्मत बदलकर रख देते हैं। चाहे वो सिंगर हो या उस गाने में परफॉर्म करने वाला। आज हम बात करने जा रहे हैं उन हसीनाओं की जो एक गाने से रातों-रात स्टार बन गई और उनकी किस्मत बदल गई।
तमन्ना भाटिया इस समय अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रही थी। एक दो प्रोजेक्ट के अलावा उनके पास कोई बिग बजट फिल्म नहीं थी। लेकिन, जब उन्होंने स्त्री 2 में 'आज की रात' गाना किया तो हर जगह आग लग गई। तमन्ना भाटिया ने अपने डांस से तहलका मचा दिया।
नोरा फतेही ने जब 'दिलबर' गाने पर कमर हिलाई तो पूरा बॉलीवुड हिल गया। इसके बाद नोरा फतेही की हर जगह तारीफ होने लगी। नोरा के पास बैक टू बैक सॉन्ग आने लगे।
अभिनेत्री सनी लियोन के गाने बेबी डॉल ने सबको उनका दीवाना बना दिया था। इस गाने के लिरिक्स से लेकर इसके डांस स्टेप्स तक हर चीज वायरल हो गया था।
मल्लिका शेरावत ने अपनी फिल्मों में भर-भरकर बोल्ड सीन्स दिए। लेकिन जब वह 'माया मायया' गाने में आई तो हर जगह तहलका मचा दिया था।
मलाइका शेरावत ने 'छैया-छैया' गाने पर जब कमर हिलाई तो सब उनके दीवाने हो गए थे। इसके बाद मलाइका की हर जगह चर्चा शुरू हो गई थी। बाद में मुन्नी बदनाम ने तो उनके करियर को नई उड़ान दे दी।
शेफाली जरीवाला को कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाता है। इस एक गाने ने उनकी किस्मत बदलकर रख दी थी। शेफाली के इस गाने ने उन्हें अलग पहचान दिलवाई।