Actresses Play Villains Role: 8 मार्च यानी आज दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बड़े परदे पर विलेन का किरदार निभाकर तहलका मचाया था। इस लिस्ट में देखें कौन-कौन वो हसीनाएं...
ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' में सिमी गरेवाल को अहम रोल में देखा गया था। इस मूवी में सिमी गरेवाल ने विलेन की भूमिका निभाई थी।
अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका चोपड़ा ने विलेन की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
90 के दशक से लेकर अब तक तब्बू कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभा चुकी हैं। फिल्म 'अंधाधुंध' में तब्बू ने विलेन की भूमिका प्ले की थी।
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' में मल्लिका प्रसाद ने अहम रोल अदा किया था। इस मूवी में मल्लिका ने विलेन की भूमिका निभाई और उन्हें लोगों ने पसंद भी किया।
इंडियन सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक काजोल भी कई तरह के रोल प्ले कर चुकी हैं। फिल्म 'गुप्त' में काजोल ने विलेन का रोल प्ले किया था।
'खाकी' मूवी में ऐश्वर्या राय ने लीड हीरोइन का किरदार निभाया था। इस मूवी में ऐश्वर्या राय का विलेन का किरदार फैन्स को पसंद आया था।