Surbhi Jyoti To These TV Actresses Going To Be Mother Soon: मां बनने का सुख हर महिला की जिंदगी में बेहद खास होता है। इस पल की महिलाओं की जिंदगी में अलग ही जगह होती है। वहीं हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। किसी को ये सुख पहली बार मिलने वाला है तो कोई दूसरी बार मां बनेगा। इस लिस्ट में सुरभि ज्योति से लेकर सोनम कपूर तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस पर-
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने पति के साथ बीते साल नवंबर में बताया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। सोनम कपूर अक्सर प्रेग्नेंसी से जुड़े फोटोशूट भी साझा करती दिखाई देती हैं।
मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम कृतिका मलिक भी मम्मी बनने वाली हैं। कृतिका मलिक चौथे बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही में उन्होंने एक ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बनने वाली हैं। सुरभि ज्योति शादी के डेढ़ साल बाद नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगी। फरवरी के महीने में ही सुरभि ज्योति और सुमित सुरी ने फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी।
'कैसी ये यारियां' और 'इश्कबाज' जैसे शोज में अहम भूमिका अदा कर चुकीं क्रिजैन बैरेटो भी मां बनने वाली हैं। क्रिजैन बैरेटो ने पति नाथन करमचंदानी के साथ 14 फरवरी को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। कपल ने एक प्यारा सा वीडियो साझा किया था।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने बीते साल दिसंबर में दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने साल 2023 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर भी शादी के 10 साल बाद किलकारी गूंजने वाली है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने तो इस बात को अभी तक सीक्रेट रखा है। लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि घर में आने वाले नन्हे मेहमान की खुशी से पूरा परिवार बेहद एक्साइटेड है और जोरों-शोरों से बेबी शावर की तैयारी कर रहा है।
'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान भी मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी को 8 महीने पूरे हो चुके हैं। अनुराग डोभाल ने बीते साल सितंबर में वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। हालांकि इन दिनों अनुराग डोभाल मुश्किलों से गुजर रहे हैं।