Surbhi Jyoti Maternity Photoshoot, Actress Looks Adorable In Green Suit: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता था। सुरभि ज्योति कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन जोया बनकर वह सबके दिलों पर छा गई थीं। वहीं जल्द ही सुरभि ज्योति जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्दी मां बनने वाली हैं। वहीं हाल ही में सुरभि ज्योति ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। फोटोज में सुरभि ज्योति ग्रीन सूट में नजर आईं। उनकी तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गई।
टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अपनी तस्वीरों में बेहद प्यारी लगीं। ग्रीन सूट में एक्ट्रेस का ग्लो और अंदाज देखने लायक रहा। सुरभि ज्योति की तस्वीरें देख फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सुरभि ज्योति के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखने लायक रहा। एक्ट्रेस ने हर एक तस्वीर में बेहद खूबसूरती से पोज दिया। सुरभि ज्योति की ये फोटोज देख लोगों ने लाइक्स की जमकर बरसात की।
सुरभि ज्योति अपने लेटेस्ट फोटोशूट में खुशी से झूमती नजर आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर इस दौरान मुस्कुराहट देखने लायक रही। बता दें कि सुरभि ज्योति को कुछ दिनों पहले क्रिकेट में भारतीय टीम की जीत पर भी नाचते देखा गया था।
सुरभि ज्योति की मुस्कुराहट फोटोशूट में कमाल की रही, जिसने एक्ट्रेस की खूबसूरती को और भी बढ़ा दिया। वहीं दूसरी ओर सुरभि ज्योति ने हर तस्वीर में नजाकत के साथ पोज दिया।
सुरभि ज्योति ने फोटोज में जमकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। सुरभि ज्योति की इन फोटोज को 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंस इसपर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।
सुरभि ज्योति की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, "कित्ती सुंदर।" वहीं आरती सिंह ने कमेंट किया, "सुंदर मम्मा।" उनके अलावा एक्ट्रेस आशा नेगी, श्रीजिता डे, विशाल सिंह और आशका गोराडिया जैसे कई सितारों ने कमेंट किये।
सुरभि ज्योति शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने साल 2024 में बॉयफ्रेंड सुमित सुरी के साथ शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने राजस्थान में शादी की थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे।
सुरभि ज्योति ने छोटे पर्दे पर यूं तो जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन एक्ट्रेस लंबे वक्त से किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आई हैं। खासकर शादी के बाद से ही सुरभि ज्योति ने टीवी से दूरी बनाई हुई है।