Surbhi Jyoti Looks Adorable In Pregnancy: टीवी की नागिन यानी सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सुरभि ज्योति जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। सुरभि ज्योति प्रेग्नेंसी में लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती दिखाई दे रही हैं। खास बात तो यह है कि प्रेग्नेंसी में सुरभि ज्योति का रूप और भी ज्यादा निखर गया है। हाल ही में सुरभि ज्योति की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह हद से ज्यादा प्यारी लगीं। तो चलिए एक नजर डालते हैं सुरभि की फोटोज पर-
टीवी की एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की खूबसूरती मानो दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। एक्ट्रेस कैजुअल ड्रेस में भी बेहद प्यारी लगीं। उनका प्रेग्नेंसी ग्लो फोटोज में देखने लायक रहा।
सुरभि ज्योति फोटोज और वीडियोज में पार्टी में चूर दिखाई दीं। एक्ट्रेस ने पार्टी में डांस भी किया, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक रहा। सुरभि ज्योति की तस्वीरें देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सुरभि ज्योति अपनी फोटो में पति सुमित सूरी संग बातों में चूर दिखाई दीं। दोनों एक-दूजे का हाथ थामकर बातें करते दिखाई दिये। बता दें कि सुरभि ज्योति और सुमित सुरी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद है।
सुरभि ज्योति की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस पोज देने में माहिर हैं। फोटोज में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फोटो क्लिक कराती दिखाई दीं।
सुरभि ज्योति की तस्वीरें देख टीवी स्टार्स खूब तारीफें कर रहे हैं। एक्ट्रेस आशा नेगी ने लिखा, "चमक रही है मेरी प्यारी।" एक्ट्रेस चांदनी शर्मा ने लिखा, "सुंदरी।" वहीं फैंस भी सुरभि ज्योति की तारीफों के पुल बांधते दिखाई दिये।
सुरभि ज्योति शादी के डेढ़ साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने सुमित सूरी संग साल 2024 अक्टूबर में शादी रचाई थी। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूजे को डेट करने के बाद सात फेरे लिये।