Surbhi Jyoti Flaunts Baby Bump In Mini White Dress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब दिल जीता है। सुरभि ज्योति जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। शादी के डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस को ये खुशी नसीब हुई है। प्रेग्नेंसी में सुरभि ज्योति अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। बीती रात उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह मिनी व्हाइट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। सुरभि ज्योति की ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फोटोज पर-
प्रेग्नेंसी में सुरभि ज्योति की क्यूटनेस और ज्यादा बढ़ गई है। व्हाइट ड्रेस में सुरभि ज्योति का लुक और अंदाज तारीफ के लायक रहा। उनकी फोटोज देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सुरभि ज्योति ने फोटोज में अपनी मुस्कुराहट से खूबसूरती को और बढ़ा दिया। एक्ट्रेस का हर अंदाज और लुक फोटो में बेहद प्यारा लगा।
सुरभि ज्योति ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "ऐसा लग रहा है जैसे चलता-फिरता लव लेटर।" सुरभि ज्योति की इन फोटोज को अभी तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
सुरभि ज्योति ने अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए खूब बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस भी उनकी नजरें उतारते नहीं थक रहे हैं।
सुरभि ज्योति की तस्वीरें देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये केवल तस्वीरें नहीं, इमोशंस हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये मुस्कुराहट और ये ग्लो, बस दिल में उतर जाता है।"
सुरभि ज्योति का ग्लो प्रेग्नेंसी में और भी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं बालों में फूल लगाकर सुरभि ज्योति का अंदाज और भी ज्यादा खूबसूरत लगा। सुरभि फोटोज में एक से एक पोज देती नजर आईं।