सुहागरात पर बना 8 मिनट 23 सेकंड के गाने ने मचाया था बवाल, 28 साल पहले आई थी फिल्म; हर सीन छेड़ देगा दिल के तार

Hit Song On Suhaagrat In Film Border: आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें देश के जाबाज जवान की कहानी दिखाई गई है. इस गाने में ये जाबाज अपनी शादी के अगले ही दिन देख की सेवा पर निकल जाता है. उसे सिर्फ एक रात ही पत्नी के साथ मिलती है.

Authored by: कविताUpdated Mar 11 2026, 19:39 IST
सुपरहिट रहा सुहागरात पर बना ये गाना01 / 07

सुपरहिट रहा सुहागरात पर बना ये गाना

Hit Song On Suhaagrat In Film Border: बॉलीवुड में हर परिस्थिति पर गाने बने हैं. प्यार, मोहब्बत, दोस्ती से लेकर दुश्मनी तक पर यहां पर अलग अलग तरह के गाने मौजूद है. इसी तरह शादीशुदा कपल की जिंदगी में सबसे स्पेशल रात सुहागरात पर भी यहां पर ढेर सारे मौजूद है, लेकिन आज हम आपको स्पेशल नाइट से जुड़े उस गाने के बारे में बताते हैं, जो लगभग 28 साल पहले आया था. इस गाने को सुनने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है. इस गाने में एक जाबाज जवान की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी शादी की पहली रात के बाद देश की सेवा के लिए सरहद पर निकल जाता है. आइए आपको इस गाने के बारे में बताते हैं,

बॉर्डर फिल्म ने मचाया था तहलका 02 / 07

बॉर्डर फिल्म ने मचाया था तहलका

हम बात कर रहे हैं फिल्म बॉर्डर की, जो साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. बॉर्डर उस समय की सबसे हिट फिल्मों में से एक फिल्म रही है.

सुहागरात पर बना है तो चलूं गाना    03 / 07

सुहागरात पर बना है तो चलूं गाना

इस फिल्म का गाना 'तो चलूं' ने उस समय हर किसी को इंप्रेस कर दिया था और आज भी रिलीज के लगभग 28 साल बाद ये गाना लोगों की जुबां पर बना रहता है. इस गाने को लोग बार बार सुनते हैं. लोग जब भी ये गाना सुनते हैं तो बिना गुनगुनाए रह नहीं पाते.

सुनील शेट्टी और शर्बानी मुखर्जी पर फिल्माया गया था गाना04 / 07

सुनील शेट्टी और शर्बानी मुखर्जी पर फिल्माया गया था गाना

फिल्म बॉर्डर का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था और उन्होंने इस गाने को सुनील शेट्टी और शर्बानी मुखर्जी पर फिल्माया था. इन दोनों की जोड़ी ने गाने में हर किसी को इंप्रेस कर दिया था. सुनीलऔर शर्बानी की केमिस्ट्री देखने लायक थी और तभी आज के समय में भी इस गाने का कनेक्शन दर्शकों के साथ होता है.

किसने गाया था बॉर्डर फिल्म का ये गाना05 / 07

किसने गाया था बॉर्डर फिल्म का ये गाना

फिल्म का हर एक गाना दिल छू लेने वाला था और गाने तो चलूं के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं और इश गाने को म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है. इस गाने को आवाज सिंगर रूप कुमार ने दी है, जो लोगों के दिल छू लेती है. रूप कुमार ने कई स्टेज शोज में इस गाने को गाया है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर मौजूद है और अलग अलग टाइमिंग में भी इस गाने में रूप कुमार ने लोगों को इंप्रेस किया है.

क्या है गाने की कहानी?06 / 07

क्या है गाने की कहानी?

इस गाने में एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई गई है, जिसमें सुनील शेट्टी सैनिक है और वह अपनी शादी के लिए घर आए हैं, लेकिन शादी के अगले दिन ही उनका बुलावा आजाता है और ये बात उन्हें सुहागरात की रात पता चलती है. तब वह अपनी पत्नी के साथ सिर्फ एक रात बिताकर सुबह सुबह निकल जाते हैं औऱर पीछे अपनी पत्नी को छोड़ जाते हैं.

वॉर फिल्म में क्यो लिया गया था सुहागरात वाला गाना07 / 07

वॉर फिल्म में क्यो लिया गया था सुहागरात वाला गाना

फिल्म बॉर्डर भारत और पाकिस्तान की जंग पर आधारित है लेकिन इस फिल्म में एक कपल का इंटेंस प्यार भी दिखाया गया है, जिसके जरिय मेकर्स ने जवानों का बलिदान को दिखाने को कोशिश की है. रियल लाइफ में भी हर जवान अपने परिवार को पीछे छोड़कर सरहद पर जाता है.

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!