Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'रामायण' को लेकर बड़ा बयान दिया, वहीं टाइगर श्रॉफ की फीस बढ़ने की खबर सामने आई। हुमा कुरैशी ने अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। सोहेल खान बतौर निर्देशक वापसी की तैयारी में हैं। करण देओल ने बचपन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने नेटफ्लिक्स पर नया रिकॉर्ड बनाया। एटली के नए लग्जरी घर, GTA 6 के नए अपडेट और कंगना रनौत के बयान ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ऑस्कर तक नहीं पहुंचती, तो उन्हें निराशा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये फिल्म दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने रेमो डिसूजा की अगली फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की फीस ली है। बताया जा रहा है कि उनकी फीस अब सिंगल डिजिट से बढ़कर डबल डिजिट में पहुंच गई है।
हुमा कुरैशी ने अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि जब शादी होगी, तब सबको पता चल जाएगा। फिलहाल वो अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सोहेल खान जल्द ही बतौर निर्देशक वापसी करने वाले हैं। उनकी नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में आयुष शर्मा और संजय दत्त लीड रोल में नजर आ सकते हैं।
करण देओल ने खुलासा किया कि उनके पिता सनी देओल ने बचपन में उन्हें कभी नहीं मारा। करण देओल ने कहा कि पिटाई तो कभी नहीं हुई बस इशारा ही काफी होता था।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है। नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने खुद इसकी जानकारी दी।
संजीदा शेख ने बताया कि धर्मेंद्र के निधन के बावजूद सनी देओल ने फिल्म 'इक्का' की शूटिंग जारी रखी। उन्होंने इसे सनी की प्रोफेशनल सोच बताया।
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक एटली ने मुंबई में समुद्र किनारे करीब 38 करोड़ रुपये का नया आलीशान घर खरीदा है। ये खबर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
रॉकस्टार गेम्स ने ऐलान किया है कि GTA 6 का नया एक्सटेंडेड लुक पहले नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। इसके बाद इसे यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।
कंगना रनौत ने झारखंड के छात्र आंदोलन को लेकर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया।