स्पोर्ट्स

भारतीय चेस स्टार आर प्रज्ञानंद ने फिर किया कमाल, अब 'ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज' का खिताब जीता

R Praggnanandhaa Wins Grand Chess Tour: =भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने हासिल की है, जिन्होंने अब 'ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज़' का खिताब जीत लिया है। 20 साल के प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट के आखिरी से पहले वाले राउंड में जावोखिर सिंदारोव के साथ मैच ड्रॉ खेला और 35 में से 23 पॉइंट के साथ टूर्नामेंट अपने नाम किया। वे बाकी सभी खिलाड़ियों से 1.5 पॉइंट आगे रहे।

Image

आर. प्रज्ञानंद ने जीता एक और खिताब (Instagram/grandchesstourofficial)

शतरंज में भारत के लिए ये साल शानदार साबित हो रहा है। खासतौर पर आर.प्रज्ञानंद, डी गुकेश और कुछ अन्य युवा ग्रैंडमास्टर्स की वजह से भारत को इस खेल में अद्भुत सफलताएं हासिल हो रही हैं। इसी कड़ी में ताजा उपलब्धि भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने हासिल की है, जिन्होंने अब 'ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज़' का खिताब जीत लिया है।

20 साल के प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट के आखिरी से पहले वाले राउंड में जावोखिर सिंदारोव के साथ मैच ड्रॉ खेला और 35 में से 23 पॉइंट के साथ टूर्नामेंट अपने नाम किया। वे बाकी सभी खिलाड़ियों से 1.5 पॉइंट आगे रहे।

'चेसबेस इंडिया' के आधिकारिक X हैंडल ने पोस्ट किया, "अभी भारत में सुबह के 2:16 बजे हैं और अमेरिका से एक बड़ी खबर आ रही है। आर. प्रज्ञानंद एक राउंड बाकी रहते ही 'ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज़' के चैंपियन बन गए हैं! प्रज्ञानंद ने आखिरी से पहले वाले राउंड में जावोखिर सिंदारोव के साथ मैच ड्रॉ खेला और 35 में से 23 पॉइंट के साथ टूर्नामेंट जीत लिया - वे बाकी खिलाड़ियों से 1.5 पॉइंट आगे रहे! इस शानदार जीत के लिए प्रज्ञानंद और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई - यह पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट है जिसे प्रैग ने जीता है!"

इससे पहले जून में, प्रज्ञानंद ने ओस्लो में जर्मनी के विंसेंट कीमर को दसवें और आखिरी राउंड में हराकर 'नॉर्वे चेस 2026' का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इस जीत के साथ ही भारतीय स्टार की शानदार वापसी पूरी हुई; उन्होंने लगातार चार क्लासिकल जीत हासिल करके अपने करियर का एक बड़ा खिताब अपने नाम किया।

इसके बाद, सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भारतीय ग्रैंडमास्टर को सम्मानित किया और 'तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी' की ओर से उन्हें 50 लाख रुपये का नकद इनाम दिया। सम्मान समारोह चेन्नई में मुख्य सचिवालय में आयोजित किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री ने 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज का एक गेम भी खेला।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article