बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। राजकुमार राव पिता बन गए हैं। एक्टर के घर एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद राजकुमार राव काफी चर्चा में आ गए हैं। इस खास रिपोर्ट में हम आपको राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्मों को बारे में बताने वाले हैं, जो ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे तक पर धमाल मचाने वाली हैं। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में फिल्मों का नाम शामिल है।
फिल्म टोस्टर (Toaster) में राजकुमार एकदम नए अवतार में नजर आए। ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर के साथ सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाली हैं।
विक्रमादित्य मोटवानी (Vikramaditya Motwane) डायरेक्टेड ये अनटाइटल्ड बायोपिक सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जिंदगी पर बेस्ड है। इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे। वो गांगुली का किरदार प्ले करेंगे।
राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में स्त्री 3 (Stree 3) का नाम भी शामिल है। अमर कौशिक (Amar Kaushik) डायरेक्टेड हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इसमें राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) भी अहम रोल में नजर आएंगे।
वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म भेड़िया 2 (Bhediya 2) में राजकुमार राव का कैमियो होने वाला है। ये फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।
हंसल मेहता (Hansal Mehta) डायरेक्टेड फिल्म स्वागत है (Swagat Hain) में राजकुमार लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है।
फिल्म छोटी स्त्री (Choti Stree) में राजकुमार राव एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ धमाल मचाने वाले हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार इस फिल्म में नए अवतार में नजर आएंगे।