निर्माताओं के पैसों के लिए दीमक बनी Akshay Kumar की ये 8 फिल्में, 'Sky Force' का भी हुआ बुरा हाल

Akshay Kumar's Flop Movies: 'स्काई फाॅर्स' से पहले अक्षय कुमार की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने निर्माताओं को भारी नुकसान पहुंचाया। आइए अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 28 2025, 13:22 IST
बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही हैं अक्षय कुमार की ये फिल्में...Image Credit : Instagram01 / 10

बॉक्स ऑफिस फ्लॉप रही हैं अक्षय कुमार की ये फिल्में...

Akshay Kumar's Flop Movies: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'स्काई फाॅर्स' ने 4 दिनों में केवल 75 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैक टू बैक फ्लॉप रही हैं। आइए अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...

खेल-खेल में (Khel Khel Mein)Image Credit : Instagram02 / 10

खेल-खेल में (Khel Khel Mein)

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' ने बॉक्स ऑफिस पर खास बिजनेस नहीं किया था। इस मूवी का लाइफटाइम बिजनेस 40.36 करोड़ रुपये रहा था।

सरफिरा (Sarfira)Image Credit : Instagram03 / 10

सरफिरा (Sarfira)

अक्षय कुमार की इस मूवी को ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिले थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 22.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)Image Credit : Instagram04 / 10

बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और फिल्म का बजट 59.17 करोड़ रुपये रहा था।

मिशन रानीगंज (Mission Raniganj)Image Credit : Instagram05 / 10

मिशन रानीगंज (Mission Raniganj)

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 33.74 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

सेल्फी (Selfie)Image Credit : Instagram06 / 10

सेल्फी (Selfie)

अक्षय कुमार के साथ इस मूवी में इमरान हाश्मी नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म फ्लॉप रही थी।

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)Image Credit : Instagram07 / 10

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)

'रक्षाबंधन' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला था। अक्षय कुमार की यह मूवी ऑडियंस के दिलों पर राज करने में असफल रही थी। फिल्म का कलेक्शन 44.39 करोड़ रुपये था।

सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj)Image Credit : Instagram08 / 10

सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj)

अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में केवल 68.05 करोड़ रुपये कमाए थे।

बच्चन पांडे (Bachchhan Pandey)Image Credit : Instagram09 / 10

बच्चन पांडे (Bachchhan Pandey)

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' भी लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाई थी। इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन भी 49.98 करोड़ रुपये रहा था।

स्काई फाॅर्स (Sky Force)Image Credit : Instagram10 / 10

स्काई फाॅर्स (Sky Force)

इस फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म अभी तक केवल 75 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!