Salman Khan's Flop Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सलमान खान की फिल्में बीते कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन करने में विफल साबित हो रही हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' ने भी निर्माताओं को काफी नुकसान पहुंचाया है। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में आपको सलमान खान की बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
सलमान खान ने फिल्म 'रेस 3' में सैफ अली खान को रिप्लेस कर लीड रोल प्ले किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी।
सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पाटनी अहम रोल म नजर आई थीं। हालांकि यह मूवी भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी।
सलमान खान ने फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। फिल्म में आयुष शर्मा भी अहम रोल में थे। यह मूवी भी फ्लॉप ही रही थी।
सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े और शहनाज गिल सहित कई कलाकार नजर आए थे। यह मूवी भी फ्लॉप ही रही थी।
एआर मुरुगादॉस ने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन किया था। इस मूवी में रश्मिका मंदाना अहम रोल में नजर आई थीं। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई।
अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं।