सिद्धार्थ शुक्ला के एक फैसले को माँ ने बदला था रातों-रात, वरना कभी एक्टर नहीं बनते 'बिग बॉस 13' विनर

Sidharth Shukla Birth Anniversary: टीवी दुनिया के पॉपुलर एक्टर में से एक थे सिद्धार्थ शुक्ला जिन्हे आज भी जनता याद करती है। आज 12 दिसंबर यानी सिद्धार्थ की बर्थ एनिवर्सी है जिसके मौके पर हम आपको बताएंगे एक्टर की निजी जिंदगी की कुछ बात जो उन्होंने खुद एक इंटरव्यू देते हुए बताई थी।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Dec 12 2025, 16:21 IST
सिद्धार्थ शुक्ला माँ के कारण बने थे एक्टर Image Credit : Instagram01 / 06

सिद्धार्थ शुक्ला माँ के कारण बने थे एक्टर

कहते हैं ना—कभी-कभी ज़िंदगी का सबसे बड़ा मोड़ हमारे अपने फैसले नहीं, बल्कि माँ-बाप के एक छोटे से फैसले से लिख जाता है। सिद्धार्थ शुक्ला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। वह ना ही एक्टर बनना चाहते थे और ना ही टीवी की दुनिया उनका सपना थी। लेकिन एक रात उनकी माँ ने उनका एक फैसला बदल दिया और वही एक बदलाव उन्हें घर के ‘कूल लड़के’ से उठाकर एशिया के बेस्ट मॉडल, सुपरहिट टीवी स्टार और आखिरकार ‘Bigg Boss 13’ के विनर तक पहुँचा गया।

सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सी Image Credit : Instagram02 / 06

सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सी

12 दिसंबर साल 1980 में सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया था और उस फील्ड में कई महीनों तक काम भी किया। ​

सिद्धार्थ शुक्ला का डेब्यू शोImage Credit : Instagram03 / 06

सिद्धार्थ शुक्ला का डेब्यू शो

साल 2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने मॉडलिंग कॉन्टेस्ट जीतने के बाद टीवी दुनिया में कदम रखने का फैसला लिया। सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरियल 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से डेब्यू किया। इस सीरियल में सिद्धार्थ के शांत, जिम्मेदार और परफेक्ट फैमिली मैन किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

माँ की सजा बनी करियर की सीढ़ी Image Credit : Instagram04 / 06

माँ की सजा बनी करियर की सीढ़ी

एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि मैं घर में बहुत कूल बनने की कोशिश करता था। मेरी माँ को इसे सबक सिखाना चाहिए तो उन्होंने मुझे मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में भेज दिया। माँ ने सोचा था कि मैं हार जाऊंगा और सुधर जाऊंगा, लेकिन मैं जीत गया। ​

एक्टर नहीं बनना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला Image Credit : Instagram05 / 06

एक्टर नहीं बनना चाहते थे सिद्धार्थ शुक्ला

एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला ने खुलासा किया था कि वो कभी एक्टर नहीं बनना चहते थे। वह बिज़नेस या कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर बनाना चाहते थे। हालांकि माँ की वजह से वे एक पॉपुलर स्टार बन गए। ​

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन Image Credit : Instagram06 / 06

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला को डील का दौरा पड़ा था जिसके चलते उनका निधन हो गया था। सिद्धार्थ ने 40 की उम्र में अपना दम तोड़ा। आज भी सिद्धार्थ के फैंस उन्हे याद करते हुए नहीं थकते।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!