Shehnaaz Gill Birthday: जब सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज को कहा था 'सिगरेट', बोले- बर्बाद कर रही है फिर भी...

Shehnaaz Gill Once Compared With Cigarette By Sidharth Shukla: पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर सबका दिल जीतने वाली शहनाज गिल का आज जन्मदिन है। शहनाज गिर को सिद्धार्थ शुक्ला संग बॉन्ड के लिए भी खूब जाना जाता है। लेकिन एक बार सिद्धार्थ ने शहनाज को 'सिगरेट' का नाम दिया था।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jan 27 2026, 12:03 IST
शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा खास किस्साImage Credit : Shehnaaz Gill Instagra, Fan pages01 / 08

शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा खास किस्सा

Shehnaaz Gill Once Compared With Cigarette By Sidharth Shukla: पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बनने वाली शहनाज गिल का बोलबाला आज बॉलीवुड में भी है। शहनाज गिल का आज जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' में अपनी क्यूटनेस से तो दिल जीता ही, साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी बॉन्डिंग भी खूब पसंद की गई थी। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने एक बार शहनाज गिल की तुलना 'सिगरेट' से की थी, जिसकी वजह जान कोई भी हैरान हो जाएगा।

'बिग बॉस 13' में हुई थी शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्तीImage Credit : Shehnaaz Gill Instagra, Fan pages02 / 08

'बिग बॉस 13' में हुई थी शहनाज गिल-सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती

​'बिग बॉस 13' में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मुलाकात हुई थी। यहीं दोनों एक-दूजे के दोस्त बने और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदलती चली गई। हालांकि सार्वजनिक रूप से दोनों ने कभी नहीं कबूला, लेकिन उनकी बॉन्डिंग देखने लायक होती थी।​

'बिग बॉस 13' के बाद भी साथ रहे सिद्धार्थ और शहनाजImage Credit : Shehnaaz Gill Instagra, Fan pages03 / 08

'बिग बॉस 13' के बाद भी साथ रहे सिद्धार्थ और शहनाज

​सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती 'बिग बॉस 13' के बाद भी बरकरार रही। दोनों साथ में कई गानों में नजर आए थे, जिसमें 'भुला दूंगा' और 'शोना शोना' तक का नाम शामिल है। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री के लोग भी काफी दीवाने थे।​

सिद्धार्थ सुक्ला ने कहा था शहनाज को 'सिगरेट'Image Credit : Shehnaaz Gill Instagra, Fan pages04 / 08

सिद्धार्थ सुक्ला ने कहा था शहनाज को 'सिगरेट'

​सिद्धार्थ शुक्ला ने 'बिग बॉस 13' में रहते हुए शहनाज गिल की तुलना 'सिगरेट' से भी की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे मालूम है कि ये चीज मुझे परेशानी दे रही है, लेकिन मैं इसके बाद भी इसे पी रहा हूं।" सिद्धार्थ ने शो में रहते हुए बताया था कि शहनाज के साथ उनका रिश्ता बहुत ही अलग और खास है।​

शहनाज के लिए पजेसिव थे सिद्धार्थ शुक्लाImage Credit : Shehnaaz Gill Instagra, Fan pages05 / 08

शहनाज के लिए पजेसिव थे सिद्धार्थ शुक्ला

​सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की दोस्ती में 'बिग बॉस 13' के दौरान उतार-चढ़ाव भी आए थे। इसी दौरान सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने दिल की बात बयां की थी और कहा था कि वह एक्ट्रेस के लिए बहुत पजेसिव हैं।​

शहनाज गिल के लिए भी बेहद खास थे सिद्धार्थ शुक्लाImage Credit : Shehnaaz Gill Instagra, Fan pages06 / 08

शहनाज गिल के लिए भी बेहद खास थे सिद्धार्थ शुक्ला

​शहनाज गिल की जिंदगी में भी सिद्धार्थ शुक्ला के लिए बेहद खास जगह थी। दोनों भले ही 'बिग बॉस 13' में मिले थे, लेकिन इस शो में ही उनकी बॉन्डिंग गहरी होती चली गई। यहां तक कि शहनाज ने ये भी कहा था कि अगर वह सिद्धार्थ से बात नहीं करतीं तो उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है।​

सिद्धार्थ शुक्ला के कारण ही मुंबई में रुकी थीं शहनाज गिलImage Credit : Shehnaaz Gill Instagra, Fan pages07 / 08

सिद्धार्थ शुक्ला के कारण ही मुंबई में रुकी थीं शहनाज गिल

​शहनाज गिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला का उनके करियर को बनाने में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने ही एक्ट्रेस को चंडीगढ़ वापस न जाकर मुंबई में ही रहने की सलाह दी थी और यहीं करियर बनाने के लिए प्रेरित किया था।​

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बदल गईं शहनाज गिलImage Credit : Shehnaaz Gill Instagra, Fan pages08 / 08

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से बदल गईं शहनाज गिल

​सिद्धार्थ शुक्ला ने सितंबर, 2021 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बारे में बात करते हुए शहनाज गिल ने कहा था कि सिद्धार्थ ने उन्हें 'बेपरवाह' लड़की से एक समझदार इंसान बना दिया। एक्ट्रेस ने जाहिर किया था कि सिद्धार्थ के जाते ही उनकी मासूमियत भी चली गी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!