अपने मैनेजर्स के दम पर बॉलीवुड पर राज करते हैं ये सुपरस्टार, मुंह मांगी रकम देकर खेलते हैं अरबों का बिजनेस

​ बॉलीवुड स्टार्स की चमक-दमक के पीछे एक पूरी टीम काम करती है, लेकिन इन सबमें सबसे अहम होती है उनकी मैनेजर — जो उनके ब्रांड डील्स, फिल्मों, इवेंट्स और पब्लिक इमेज को संभालती हैं। इस स्टोरी में जानिए किन-किन सुपरस्टार्स के पीछे हैं इंडस्ट्री की सबसे पावरफुल और हाई-पेड मैनेजर्स।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Nov 3 2025, 21:26 IST
बॉलीवुड स्टार्स के मैनेजर Image Credit : Pintrest01 / 07

बॉलीवुड स्टार्स के मैनेजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स बहुत सारे कामों में उलझे रहते हैं। उनके पीछे एक पूरी टीम होती है, जो फिल्मों से लेकर पब्लिक में आने तक की हर चीज का ख्याल रखती है। हर स्टार अपने पर्सनल मैनेजर से पूछे बिना कोई काम नहीं करता। ये मैनेजर ही होते हैं जो स्टार्स को सुपरस्टार बनाते हैं। आज हम इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके पीछे उनके टैलन्टिड मैनेजर का हाथ है।

शाहरुख खान Image Credit : Pintrest02 / 07

शाहरुख खान

शाहरुख खान की बादशहत के पीछे उनकी मैनेजर पूजा दड़लानी है। जो उनका सारा काम संभालती है। पूजा साए की तरह शाहरुख खान के साथ रहती है। शाहरुख खान पूजा को करोड़ों की फीस देते हैं।

करीना कपूर Image Credit : Pintrest03 / 07

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर का पीआर गेम बहुत स्ट्रॉंग है। उनकी मैनेजर निताशा नंदा उनके साथ साए की तरह रहती हैं। करीना कपूर निताशा के साथ सोशल मीडिया पर भी फोटोज शेयर करती रहती है।

सलमान खान Image Credit : Pintrest04 / 07

सलमान खान

सलमान खान के कामकाज की कमान जॉर्डी पटेल के हाथ में। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान अपने टीम मेंबर्स को बहुत बड़ी फीस और बोनस देते हैं।

कैटरीना कैफ Image Credit : Pintrest05 / 07

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की रानी कही जाती हैं। वह 20s की सुपरस्टार एक्ट्रेस में शुमार हैं। कैटरीना कैफ की ब्रांड वैल्यू 100 करोड़ के करीब है। उनकी मैनेजर पलक वोरा और रिश्मा शेट्टी उनके काम को संभालती हैं।

प्रियंका चोपड़ा Image Credit : Pintrest06 / 07

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला आचार्य हैं, जो 2011 से उनके करियर, खासकर हॉलीवुड में उनके कदम रखने में डायरेक्ट कर रही हैं। वह प्रियंका चोपड़ा से करोड़ों में फीस लेती हैं।

आलिया भट्ट Image Credit : Pintrest07 / 07

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट के काम को राज राघवन और रिश्मा शेट्टी संभालती हैं। आलिया भट्ट अपनी मैनेजर से सलाह करने के बाद फिल्में या प्रोजेक्ट साइन करती है। इन्टरनेशनल प्रोजेक्टस के लिए आलिया भट्ट ने अलग मैनेजर रखा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!