O Romeo Star Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो की जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। शाहिद कपूर की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब फिल्म के स्टार्स की फीस को लेकर खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ओ रोमियो को लेकर किस स्टार को कितनी फीस मिली है।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) फिल्म ओ रोमियों में काम करने के लिए 7 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले है। तमन्ना भाटिया के रोल को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
फिल्म में अविनाश तिवारी (Avinash Tiwary) विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। अविनाश तिवारी के किरदार का नाम जलाल है। इस रोल के लिए अविनाश तिवारी ने 7 करोड़ रुपये लिए हैं।
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) फिल्म में अशफा के रोल में नजर आ रही हैं। तृप्ति डिमरी को इस फिल्म में काम करने के लिए 6 करोड़ रुपये मिले हैं।
एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का भी फिल्म में अहम रोल है। दिशा पाटनी के किरदार का नाम जूली है। इस रोल के लिए एक्ट्रेस को 2 करोड़ रुपये मिले हैं।
एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) फिल्म में इस्माइल खान का रोल प्ले कर रहे हैं। नाना पाटेकर को इस ऱोल के लिए 4 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं।
एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को फिल्म ओ रोमियो को लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है। शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा के रोल के लिए 45 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं।