Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई फेमस सितारे आज यानी 5 मार्च को पैप्स के कैमरे में कैद हुए। इन सितारों की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में नजर आईं। तो वहीं शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ इस फंक्शन में शामिल हुए। इसके अलावा तृप्ति डिमरी आज मैच देखने के लिए पहुंची। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं आज कौन-कौन से सितारे स्पॉट हुए।
सारा तेंदुलकर आज अपने भाई अर्जुन की शादी में पिंक साड़ी पहने नजर आईं। इस दौरान सारा तेंदुलकर बेहद हसीन लगीं। सारा तेंदुलकर का ये लुक खूब वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी आज इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच को देखने पहुंचीं। इस दौरान तृप्ति डिमरी काफी खुश नजर आईं।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की इस तस्वीर में सिंपल लुक में नजर आईं। श्रद्धा कपूर के इस सादगी भरे लुक को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक्टर शाहरुख खान आज अर्जुन तेंदुलकर की शादी में अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ नजर आए। किंग खान के परिवार की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस उर्फी जावेद आज काफी समय के बाद स्पॉट हुईं। इस दौरान उर्फी जावेद नए लुक में नजर आईं। उर्फी जावेद इस लुक ने आते ही धमाल मचा दिया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन आज साथ में नजर आए। ऐश्वर्या राय और अभिषेक अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे थे।