Stars Spotted Today:₹975000 का बैग लिए एयरपोर्ट पहुंचे शाहरुख खान, जींस-टॉप में बला की खूबसूरत लगीं नोरा फतेही

Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई फेमस स्टार्स आज यानी 29 जनवरी को पैप्स के कैमरे में कैद हुए। इन स्टार्स की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। शाहरुख खान के बैग ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, तो वहीं नोरा फतेही ने अपने अंदाज से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया।

Authored by: अभयUpdated Jan 29 2026, 20:29 IST
29 जनवरी को स्पॉट हुए ये सितारे, देखें फोटोजImage Credit : Photos By- Varinder chawla01 / 07

29 जनवरी को स्पॉट हुए ये सितारे, देखें फोटोज

Bollywood Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स आज यानी 29 जनवरी को स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। शाहरुख खान आज एयरपोर्ट पर नजर आए, तो वहीं नोरा फतेही के नए लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सैफ अली खान का नया अंदाज भी सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। तो चलिए जानते हैं इन स्टार्स के अलावा कौन-कौन से सितारे आज स्पॉट हुए।

करण के साथ नजर आईं तेजस्वी प्रकाशImage Credit : Photos By- Varinder chawla02 / 07

करण के साथ नजर आईं तेजस्वी प्रकाश

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ नजर आईं।तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस दौरान रोमांटिक अंदाज में नजर आए। इस तस्वीर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

सिंपल लुक में नजर आईं मलाइकाImage Credit : Photos By- Varinder chawla03 / 07

सिंपल लुक में नजर आईं मलाइका

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज सिंपल लुक में नजर आईं। मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान चश्मा लगा रखा था। मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है।

हसीन लगीं नोरा फतेहीImage Credit : Photos By- Varinder chawla04 / 07

हसीन लगीं नोरा फतेही

एक्ट्रेस नोरा फतेही आज अपने जींस और टॉप पहने नजर आईं। ब्लू जींस और ब्लैक टॉप में नोरा फतेही बला की खूबसूरत लगीं। नोरा का ये लुक लोगों का दिल लूट रहा है।

जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह दिखे साथImage Credit : Photos By- Varinder chawla05 / 07

जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह दिखे साथ

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह आज साथ में एयरपोर्ट पर साथ में नजर आए। इस दौरान जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने पैप्स के सामने फोटोज के लिए पोज दिए।

शाहरुख खान के बैग ने खींचा ध्यानImage Credit : Photos By- Varinder chawla06 / 07

शाहरुख खान के बैग ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आज एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान के लुक के साथ-साथ उनका बैग भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। शाहरुख खान के के बैग की कीमत 975000 रुपये बताई जा रही है।

फोन पर बात करते दिखे सैफ अली खानImage Credit : Photos By- Varinder chawla07 / 07

फोन पर बात करते दिखे सैफ अली खान

एक्टर सैफ अली खान आज कूल लुक में नजर आए। इस तस्वीर में सैफ अली खान फोन पर बात करते नजर आए। सैफ अली खान के इस लुक पर लोग खूब प्यार लुटाते नजर आए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!