Selena Gomez-Benny Blanco Engagement: एक्ट्रेस ने पहनी बॉयफ्रेंड के नाम की अंगूठी, एक झटके में तोड़ा करोड़ों लड़कों का दिल!

Selena Gomez-Benny Blanco Engagement: हॉलीवुड एक्ट्रेस सेलेना गोमेज एक पॉपुलर सिंगर भी हैं। एक्ट्रेस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड और प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से सगाई कर ली है। इन फोटोज को देख अब फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। यहां इनपर एक नजर डालते हैं।

Authored by: माधव शर्माUpdated Dec 12 2024, 11:10 IST
Selena Gomez ने की सगाई Image Credit : Instagram01 / 07

Selena Gomez ने की सगाई

सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको का रिश्ता अब ऑफिशियल हो गया है। दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरों को शेयर करते हुए सेलेना ने फैंस के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट किया है। दोनों जून 2023 से एक-दूसरे के साथ हैं, और उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच खूब सुर्खियों में रहता है। अब यह फोटोज भी काफी वायरल हो रही हैं।

फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठीImage Credit : Instagram02 / 07

फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी

पॉपुलर सिंगर-गायक सेलेना गोमेज एक तस्वीर में अपनी सगाई की डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी ये अंगूठी फैंस को भी काफी पसंद आ रही है।

शोर शराबा नहीं, सेलेना ने चुनी शांतिImage Credit : Instagram03 / 07

शोर शराबा नहीं, सेलेना ने चुनी शांति

अपने इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए सेलेना गोमेज कोई शोर शराबे वाले क्लब या पार्टी में नहीं बल्कि नेचर के बेहद करीब एक पिकनिक स्पॉट पर नजर आई हैं।

चेहरे पर नजर आई खुशीImage Credit : Instagram04 / 07

चेहरे पर नजर आई खुशी

सेलेना गोमेज के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ नजर आ रही है। वह अपनी अंगूठी के साथ अपने चेहरे की ब्यूटीफुल स्माइल भी फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं।

काफी क्यूट लगा कपलImage Credit : Instagram05 / 07

काफी क्यूट लगा कपल

सोशल मीडिया पर इन फोटोज के वायरल होने के बाद फैंस का ये मानना है कि सेनेला और बैनी एक साथ काफी क्यूट लगते हैं। उनकी जोड़ी भी फोटोज में कमाल की लग रही है।

काफी पॉप्यूलर हैं सेलेना गोमेजImage Credit : Instagram06 / 07

काफी पॉप्यूलर हैं सेलेना गोमेज

हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज की पॉप्यूलैरिटी का कोई ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके करीब 422 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनकी सगाई की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं।

तोड़ा करोड़ों लड़कों का दिलImage Credit : Instagram07 / 07

तोड़ा करोड़ों लड़कों का दिल

दुनियाभर में मैसिव फैन फॉलोइंग वालीं सेलेना गोमेज ने अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट की है और इस ऑफिशियल अनाउंसमेंट से यकीनन ही करोड़ों लड़कों का दिल तोड़ दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!