बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के टीजर ने लोगों की बेताबी बढ़ा दी है, जिसे मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया। कई लोगों को लग रहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी। वहीं कईयों को यह ट्रेलर कुछ पसंद नहीं आया है। कई एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि 'सिकंदर' आने वाले दिन में बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' सहित इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकार्ड्स को तोड़ नहीं पाएगी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया हुआ है। यह मूवी 17 दिनों के अंदर 459 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इस मूवी को मात देने के लिए सलमान खान की 'सिकंदर' को 500 करोड़ रुपये छापने पड़ेंगे।
प्रभास की फिल्म 'बाहुबली 2' ने भी हिंदी बॉक्स बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 'सिकंदर' के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' हिंदी बॉक्स ऑफिस पर साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'सिकंदर' की इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने में हालत खस्ता हो सकती है।
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया था। यह फिल्म भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कमी करने में सफल रही थी। अब देखना यह है कि 'सिकंदर' इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं?
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था। सलमान खान की 'सिकंदर' इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।
शाहरुख खान की 'जवान' भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'सिकंदर' के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना बेहद मुश्किल होगा।
रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल रही थी। सलमान खान की 'सिकंदर' यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी।
सलमान खान की 'सिकंदर' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। अब यह देखना है कि 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर किन-किन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहती है।