Salman Khan's Branded Boots: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर जो भी पहनते हैं, वो ट्रेंड बन जाता है। भाईजान को अलग-अलग लुक्स में देखकर उनके फैन्स भी झूमत उठते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। हाल ही में सलमान खान जब कार से बाहर निकले तो लोगों का ध्यान उनकी आउटफिट पर नहीं बल्कि बूट्स पर गया। इन बूट्स को देखने के बाद लोगों ने इंटरनेट पर रिएक्शन देना शुरू किया। तो चलिए जानते हैं सलमान खान के इन बूट्स की कीमत कितनी है।
सलमान खान हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश और डैशिंग अंदाज में दिखाई दिए। हालांकि इस बार लोगों का ध्यान सलमान खान के बूट्स पर गया। भाईजान फटे हुए जूते पहने नजर आए।
सलमान खान के इन बूट्स की चर्चा चारोंओर हो रही है। यह बूट्स इंटरनेट पर ट्रेंड में हैं। लोगों को भी सलमान खान का यह अंदाज थोड़ा कैजुअल लगा।
सलमान खान के ये बूट्स Balenciaga Distressed Leather Cowboy Boots के हैं। इन बूट्स की कीमत 1.20 से लेकर 1.50 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। फैन्स भी यह कीमत जानकर हैरान रह गए हैं।
सलमान खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि' में देखा जाएगा। इस मूवी में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में चित्रांगदा सिंह अहम रोल में हैं।
सलमान खान ने हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में से एक वामशी पडिपल्ली संग हाथ मिलाया है। इस मूवी में सलमान खान की जोड़ी नयनतारा संग बनती दिखाई देगी।