कभी भी थिएटर की स्क्रीन न चूम सकी सलमान खान की ये 7 फिल्में, एटली की A6 पर भी मंडराए काले बादल

Salman Khan Shelved Films: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है कि उनकी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर ए6 बंद डब्बे में चली गई है। डायरेक्टर एटली (Atlee) ए6 में सलमान खान के साथ रजनीकांत (Rajinikanth) को साइन करने वाले थे लेकिन यह फिल्म फ्लोर पर नहीं जा पाएगी। मेकर्स ने इस फिल्म के बजट के चलते इसे बंद करने का फैसला लिया है।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Mar 5 2025, 13:57 IST
थिएटर तक पहुंच जाती सलमान खान की ये डब्बा बंद मूवीज तो मच जाता हंगामा, एटली की A6 का भी जुड़ा नामImage Credit : Movie Posters01 / 09

थिएटर तक पहुंच जाती सलमान खान की ये डब्बा बंद मूवीज तो मच जाता हंगामा, एटली की A6 का भी जुड़ा नाम

Salman Khan Shelved Movies: अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड के नम्बर 1 स्टार हैं, जिनके साथ फिल्में बनाने का ख्वाब हर कोई देखता है। अगर उनके बारे में कहा जाए कि उनकी कोई मूवी बंद हो गई है तो लोग चौंक जाएंगे हालांकि ये सच है। अगर मीडिया में आई ताजा खबर की मानें तो सलमान खान और एटली की अपकमिंग मूवी ए6 शुरू होने से पहले बंद हो गई है। एटली की ये मेगा बजट फिल्म सलमान खान और रजनीकांत के साथ बनने वाली थी लेकिन बड़े बजट के चलते मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। आइए आपको भाईजान की ऐसी कुछ अपकमिंग मूवीज के बारे में बताते हैं, जिनका अनाउंसमेंट तो हुआ लेकिन वो बंद हो गईं।

रणक्षेत्रImage Credit : Movie Posters02 / 09

रणक्षेत्र

मैंने प्यार किया से लोगों के दिलों पर छाने वाले सलमान खान और भाग्यश्री रणक्षेत्र नाम की एक मूवी भी करने वाले थे लेकिन यह बंद हो गई। बताया जाता है कि मैंने प्यार किया के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से सन्यास ले लिया, जिस कारण रणक्षेत्र बंद हो गई।

घेरावImage Credit : Movie Posters03 / 09

घेराव

सलमान खान ने 90 के दशक में ही मनीषा कोइराला के साथ घेराव नाम की फिल्म साइन की थी, जिसकी कुछ शूटिंग भी पूरी हो गई थी लेकिन कुछ विवाद के चलते मेकर्स को ये मूवी बंद करनी पड़ी।

दस Image Credit : Movie Posters04 / 09

दस

90 के दशक में सलमान खान और संजय दत्त ने दस नाम की एक्शन फिल्म शुरू की थी, जिसमें विनोद खन्ना भी थे। इस फिल्म के डायरेक्टर की मौत होने के बाद ये कभी पूरी न हो सकी और ठंडे बस्ते में चली गई।

चोरी मेरा कामImage Credit : Movie Posters05 / 09

चोरी मेरा काम

सलमान खान और सुनील शेट्टी चोरी मेरा नाम की एक फिल्म करने वाले थे, जिसका अनाउंसमेंट बड़े ही जोर-शोर से हुआ था। हालांकि इस फिल्म को कभी थिएटर की स्क्रीन नसीब न हो सकी और पूरी होने से पहले ही बंद हो गई।

हैंडसमImage Credit : Movie Posters06 / 09

हैंडसम

सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत में संगीता बिजलानी के साथ हैंडसम नाम की एक मूवी साइन की थी। इस फिल्म का फोटोशूट भी हो चुका था लेकिन उसी दौरान इन दोनों के ब्रेकअप की खबर आ गई, जिसके बाद ये फिल्म नहीं बन पायी।

जैरी मैग्वायर रीमेकImage Credit : Movie Posters07 / 09

जैरी मैग्वायर रीमेक

सलमान खान के भाई सोहेल खान एक वक्त जैरी मैग्वायर का रीमेक हिन्दी में बनाने की सोच रहे थे, जिसमें शाहरुख खान भी होने वाले थे। यह फिल्म बनाने का ख्वाब सोहेल खान कभी पूरा न कर पाए और ये मूवी ठंडे बस्ते में चली गई।

इंशाल्लाहImage Credit : Movie Posters08 / 09

इंशाल्लाह

संजय लीला भंसाली सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ मिलकर इंशाल्लाह नाम की एक मूवी बनाना चाहते थे। इसका अनाउंसमेंट भी हो गया था और उन्होंने सेट भी बनवा दिया था लेकिन भाईजान से अनबन होने के बाद यह फिल्म बंद हो गई।

सलमान खान एटली एक्शन एंटरटेनरImage Credit : Movie Posters09 / 09

सलमान खान एटली एक्शन एंटरटेनर

साउथ डायरेक्टर एटली ने सलमान खान के साथ एक एक्शन एंटरटेनर का ऐलान किया था, जिसमें रजनीकांत भी होने वाले थे। इस फिल्म को लेकर खबरें थीं कि रजनीकांत भी भाईजान के साथ दिखाई देंगे। फैंस इस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन ताजा खबरों के अनुसार ये मूवी भी बंद हो गई है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!