Top Weekend Opener 2025: इस साल बॉलीवुड की एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही हैं। अभी हाल ही में रिलीज हुई अहान पांडे की फिल्म सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला। फिल्म सैयारा ने ओपनिंग वीकेंड पर 83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'सैयारा' साल 2025 की ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
विक्की कौशल की धांसू फिल्म छावा (Chhaava) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। फिल्म छावा (Chhaava) ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर 121.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Pic Credit: Chhaava
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा (Saiyaraa) ने ओपनिंग वीकेंड पर 83 करोड़ रुपये की कमाई करके लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की की है। Pic Credit: Saiyaara Movie
अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की लीड रोल वाली फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने ओपनिंग वीकेंड पर 81.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। Pic Credit: Housefull 5 Movie
अजय देवगन की हिट फिल्म रेड 2 (Raid 2) ने ओपनिंग वीकेंड पर 73.83 करोड़ रुपये कमाए थे। अजय देवगन की ये फिल्म लिस्ट में चौथे स्थान पर है। Pic Credit: Raid 2 Movie
अक्षय कुमार की लीड रोल वाली फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) को लिस्ट में 5वें नंबर पर जगह मिली है। फिल्म स्काई फोर्स ने ओपनिंग वीकेंड पर 73.20 करोड़ रुपये कमाए थे। Pic Credit: Sky Force Movie
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को लिस्ट में छठे नंबर पर जगह मिली है। फिल्म सितारे जमीन पर ओपनिंग वीकेंड पर 57.30 करोड़ रुपये कमाए थे। Pic Credit: Sitaare Zameen Par
लिस्ट में 7वें नंबर पर सनी देओल की फिल्म जाट (Jaat) का नाम है। फिल्म जाट ने ओपनिंग वीकेंड पर 40.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। Pic Credit: Jaat