These TV Shows Going To Start In June: टीवी पर सीरियल्स का आना-जाना लगा रहता है। हर महीने जहां टीआरपी के कारण कुछ सोज बंद हो जाते हैं तो वहीं नए शोज दस्तक देने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही हाल जून में भी होने वाला है, जब टीवी पर कई नए शो धाकड़ एंट्री मारने वाले हैं। इनकी एंट्री से टीआरपी में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस लिस्ट में स्टार प्लस पर आने वाले "सैराब' से लेकर 'शायद यही है प्यार' तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन अपकमिंग सीरियल्स पर-
मिष्कट वर्मा और आस्था शर्मा स्टारर 'दिलों की राम लीला' छोटे पर्दे पर एंट्री करने के लिए तैयार है। इस सीरियल में एजाज खान और मानसी साल्वी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। जी टीवी पर रिलीज होने वाले इस शो की टेलीकास्ट डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
टीवी पर पॉपुलर सीरियल 'सैराब' दस्तक देने के लिए तैयार है। इस सीरियल की शुरुआत 2 जून से छोटे पर्दे पर होगी। शो में मदिराक्षी मुंडले और एक्टर रोहित चंदेल मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे।
टीवी पर पॉपुलर सीरियल 'शायद यही है प्यार' रिलीज होने वाला है। इस शो में एक्ट्रेस अदिति शर्मा और दक्ष पुरी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। हालांकि इस शो की टेलीकास्ट डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
जीटीवी पर एक और सीरियल की एंट्री होने वाली है, जिसका नाम है 'तू ही रे दिल में'। इस सीरियल में अबरार काजी और प्रियांशी यादव मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। शो की शुरुआत 8 जून से होने वाली है।
सोनी टीवी पर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' कदम रखने के लिए तैयार है। शो के 5वें सीजन के लिए दर्शकों की उत्सुकता भी देखने लायक है। बता दें कि ये शो 5 जून से सोनी टीवी पर रिलीज होगा।
सोनी सब पर जल्द ही "हस्तिनापुर के वीर' की एंट्री होने वाली है, जिसके जरिए दर्शकों को एक बार फिर से 'महाभारत' से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस शो की शुरुआत टीवी पर 2 जून से होगी।
कलर्स टीवी पर जल्द ही प्रविष्ट मिश्रा और रमणीक कटारिया स्टारर 'बरेली के बच्चन' की शुरुआत होने वाली है। इस शो को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। इसकी टेलीकास्ट डेट 8 जून बताई जा रही है।