​इन मुस्लिम स्टार्स के घर शानदार अंदाज में होता है लक्ष्मी पूजन, दिवाली पार्टी के साथ करते हैं मेहमाननवाजी​

​बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर त्योहार शानदार तरीके से मनाया जाता है। सभी धर्म के लोग बिना किसी भेदभाव के साथ साथ में एन्जॉय करते हैं। इसी तरह इंडिया के हर त्योहार पर होता है, जिसमें दिवाली एकदम खास है। इंडस्ट्री के ये मुस्लिम स्टार्स धमाकेदार दिवाली मनाते हैं।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Oct 20 2025, 08:55 IST
दिवाली मनाते हैं ये मुस्लिम स्टार्स Image Credit : Instagram01 / 08

दिवाली मनाते हैं ये मुस्लिम स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मुस्लिम स्टार्स अपने आप को अलग धर्म का नहीं मानते हैं। वह हर त्योहार को शानदार तरीके से मनाते हैं। चाहे दिवाली हो या होली सभी त्योहार पर ये घर सजाते हैं और अपने फैंस को बधाई देते हैं। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन भी करते हैं और घर में रंगोली भी मनाते हैं। आइए आपको बताते हैं इंडस्ट्री के इन स्टार्स के बारे में।

हिना खान Image Credit : Instagram02 / 08

हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान हर इंडियन त्योहार को बड़े ही चाव के साथ मनाती है। दिवाली पर हिना खान अपना घर सजाती है। इस साल वह अपने ससुराल में पहली दिवाली मनाने जा रही हैं।

जावेद अख्तर 03 / 08

जावेद अख्तर

लेखक जावेद अख्तर और शबाना आजमी दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। कल रात हुई पार्टी में इनके साथ दिया मिर्जा, अली फजल, विद्या बालन समेत कई स्टार्स शामिल हुए।

सोहा अली खान Image Credit : Instagram04 / 08

सोहा अली खान

सैफ अली खान की बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान हर साल अपने घर पर दिवाली पार्टी रखती है। इस बार भी सोहा अली खान अपने घर पर सभी के लिए दिवाली पार्टी रखी। जिसमें करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट शामिल हुए थे।

सैफ अली खान Image Credit : Instagram05 / 08

सैफ अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर मिलकर अपनी दिवाली पार्टी को बहुत खास मनाते हैं। करीना अपने हाथों से सैफ का घर सजाती है और लक्ष्मी पूजन करती है।

शाहरुख खान Image Credit : Instagram06 / 08

शाहरुख खान

इंडस्ट्री के किंग खान शाहरुख खान दिवाली पर जानदार पार्टी रखते हैं। सुहाना खान, आर्यन खान और अब्राहम के साथ शाहरुख खान पूजा करते हैं।

सारा अली खान-इब्राहीम अली खान Image Credit : Instagram07 / 08

सारा अली खान-इब्राहीम अली खान

सारा अली खान और इब्राहीम अली खान अपनी माँ अमृता सिंह के साथ दिवाली मनाते हैं। सारा अली खान हर त्योहार को बड़े चाव के साथ मनाती है।

सलमान खान Image Credit : Instagram08 / 08

सलमान खान

सलमान खान के घर पर हर त्योहार की अलग ही रौनक होती है। सलमान खान का परिवार का काफी बड़ा है, सलीम खान से लेकर अरहान खान तक हर कोई दिवाली मनाता है। खान परिवार की बेटी अर्पिता खान अपने घर पार्टी भी रखती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!