​जुड़वा बच्चों की किलकारी से गूंज उठा इन TV स्टार्स का आंगन, अब सुरभि ज्योति के घर दस्तक देगी डबल खुशी!!​

​TV Stars Blessed With Twins: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर श्रद्धा आर्या तक का नाम शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में सुरभि ज्योति का नाम भी जुड़ रहा है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 3 2026, 16:19 IST
टीवी के इन स्टार्स के घर गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारीImage Credit : Star's Instagram01 / 09

टीवी के इन स्टार्स के घर गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी

TV Stars Blessed With Twins: मां-बाप बनना हर किसी की जिंदगी में बेहद खास पल होता है। लेकिन जब ऊपरवाला एक साथ दो दो आशीर्वाद दे दे तो खुशी दोगुनी हो जाती है। हमारे टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला से लेकर श्रद्धा आर्या राहुल नागल तक शामिल हैं। वहीं अब टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को लेकर भी खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन स्टार्स पर-

करणवीर बोहरा-तीजे सिद्धू (Karanvir Bohra-Teejay Sidhu)Image Credit : Star's Instagram02 / 09

करणवीर बोहरा-तीजे सिद्धू (Karanvir Bohra-Teejay Sidhu)

​करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू जुड़वा बेटियों के मम्मी-पापा बने थे। करणवीर बोहरा और तीजे सिद्धू की जुड़वा बेटियों का नाम बेला और वियेना है।​

श्रद्धा आर्या-राहुल नागल (Shraddha Arya-Rahul Nagal)Image Credit : Star's Instagram03 / 09

श्रद्धा आर्या-राहुल नागल (Shraddha Arya-Rahul Nagal)

​श्रद्धा आर्या ने अक्टूबर 2024 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें एक बेटा और एक बेटी हैं। श्रद्धा आर्या और राहुल नागल ने अपने बेटे का नाम शौर्य और बेटी का नाम सिया रखा है।​

पंखुड़ी अवस्थी-गौतम रोड़े (Pankhuri Awasthy-Gautam Rode)Image Credit : Star's Instagram04 / 09

पंखुड़ी अवस्थी-गौतम रोड़े (Pankhuri Awasthy-Gautam Rode)

​पंखुड़ी अवस्थी रोड़े और गौतम रोड़े भी जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने। एक्ट्रेस ने 2023 में एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया था, जिनके साथ अक्सर वह फोटोज शेयर करती नजर आती हैं।​

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला (Rubina Dilaik-Abhinav Shukla)Image Credit : Star's Instagram05 / 09

रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला (Rubina Dilaik-Abhinav Shukla)

​रुबीना दिलैक ने 2023 में जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपनी बेटियों का नाम जीवा और एधा रखा। एक्ट्रेस ने बताया था कि जहां उनकी एक बेटी बिल्कुल उनकी परछाईं है तो वहीं दूसरी बेटी बिल्कुल अपने पिता की तरह है।​

कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह (Krushna Abhishek-Kashmera Shah)Image Credit : Star's Instagram06 / 09

कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह (Krushna Abhishek-Kashmera Shah)

​कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह के घर जुड़वा बेटों ने जन्म लिया था। वे सरोगेसी से जन्मे थे। कृष्णा और कश्मीरा दोनों को प्यार से चीकू-पीकू पुकारते हैं।​

गौरी प्रधान-हितेन तेजवानी (Gauri Pradhan-Hiten Tejwani)Image Credit : Star's Instagram07 / 09

गौरी प्रधान-हितेन तेजवानी (Gauri Pradhan-Hiten Tejwani)

​गौरी प्रधान और हितेज तेजवानी साल 2009 में जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा बने थे। एक्ट्रेस ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम उन्होंने नीवान और कात्या रखा।​

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)Image Credit : Star's Instagram08 / 09

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)

​उर्वशी ढोलकिया ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया, जिनका नाम क्षितिज ढोलकिया और सागर ढोलकिया है। खास बात तो यह है कि उर्वशी ढोलकिया की तरह उनके बेटे क्षितिज ने भी एक्टिंग में कदम रख दिया है।​

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)Image Credit : Star's Instagram09 / 09

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)

​सुरभि ज्योति जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले अपनी सोनोग्राफी की फोटो शेयर की थीं। इन तस्वीरों को देखकर ही अटकलें लग रही हैं कि वह जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!