अली फजल-ऋचा चड्ढा की बेबी गर्ल ने किया मीडिया डेब्यू, देखें 1st PIC

Richa Chadha-Ali Fazal Baby Girl Pics: बॉलीवुड अभिनेता अली फजल और अदाकारा ऋचा चड्ढा कुछ देर पहले ही अपनी बेबी गर्ल को लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां मीडिया ने तीनों को अपने कैमरे में कैद किया। अली-ऋचा ने मीडिया से बेबी के चेहरे की फोटोज लेने से मना किया ताकि फ्लैश की वजह से आंखों में परेशानी न हो।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Oct 14 2024, 14:31 IST
अली फजल-ऋचा चड्ढा की बेटी पहली बार कैमरे में हुई कैद, देखें तस्वीरें Image Credit : TNN Photographer Team01 / 05

अली फजल-ऋचा चड्ढा की बेटी पहली बार कैमरे में हुई कैद, देखें तस्वीरें

कलाकार अली फजल और अदाकारा ऋचा चड्ढा की बेबी गर्ल का चेहरा देखने की चाह हर किसी को है। कुछ दिनों पहले ही मां-बाप बना बॉलीवुड का ये जोड़ा कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ, इस वक्त इनकी बेबी गर्ल भी इनके साथ थी। जब मीडिया बेबी गर्ल की तस्वीरें लेने के लिए तैयार हुई तब अली फजल ने सबसे रिक्वेस्ट की कि वो बेटी के चेहरे की तस्वीरें न उतारें। अली फजल ने ये रिक्वेस्ट क्यों की, आइए आपको बताते हैं...

कैजुअल कपड़ों में स्पॉट हुए अली-ऋचाImage Credit : TNN Photographer Team02 / 05

कैजुअल कपड़ों में स्पॉट हुए अली-ऋचा

ऋचा चड्ढा और अली फजल जब एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो दोनों कैजुअल कपड़ों में थे। जहां ऋचा ने व्हाइट टी-शर्ट पहन रखी थी तो वहीं अली ब्लैक रंग के कपड़ो में थे।

अली फजल ने बेबी की फोटोज खींचने से फोटोग्राफर्स को किया मनाImage Credit : TNN Photographer Team03 / 05

अली फजल ने बेबी की फोटोज खींचने से फोटोग्राफर्स को किया मना

अली फजल ने जब सामने मीडिया को देखा तो उन्होंने उनसे प्रार्थना की कि वो उनकी बेटी की तस्वीरें न उतारें। कैमरे के फ्लैश से बेबी को परेशानी हो सकती थी, जिस कारण अली फजल ने सबसे ये रिक्वेस्ट की।

बेटी को हाथ में लिए दिखीं ऋचा चड्ढाImage Credit : TNN Photographer Team04 / 05

बेटी को हाथ में लिए दिखीं ऋचा चड्ढा

जहां ज्यादातर बॉलीवुड हीरोइन्स अपने बच्चों को संभालने के लिए नैनी की मदद लेती हैं, वहीं ऋचा चड्ढा अपनी बेबी को हाथों में लिए दिखाई दीं। ऋचा चड्ढा की ये बात लोगों को काफी पसंद आ रही है।

जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं अली-ऋचाImage Credit : TNN Photographer Team05 / 05

जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं अली-ऋचा

ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के उन कपल्स में से एक नहीं हैं, जो मीडिया में छाए रहने के लिए कुछ भी करें। ये कपल अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करता है। लोगों को अली-ऋचा की यही बात काफी पसंद है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!